
जौनपुर:श्रमन कॉन्वेंट स्कूल उर्दू बाजार में 17 वां वार्षिकोत्सव मनाया गया।
जौनपुर:श्रमन कॉन्वेंट स्कूल उर्दू बाजार में 17 वां वार्षिकोत्सव मनाया गया।
जौनपुर ( उत्तरशक्ति )।श्रमन कॉन्वेंट स्कूल उर्दू बाजार में 17 वां वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गिरीश चंद्र यादव राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवम युवा कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार। एवम पुर्वान्चल विश्व विद्यालय के प्रोफेसर मानस पांडे सर एवम कुमारी सुभासिनी ज़िला युवा कल्याण अधिकारी अम्बेडकर नगर। मंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर नन्हे-मुन्ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय द्वारा शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु आयोजित यह सांस्कृतिक कार्यक्रम अत्यंत सराहनीय रहा। बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और मंच पर उनका उत्साह देखकर मन प्रफुल्लित हो गया। इस सफल आयोजन के लिए विद्यालय के समस्त शिक्षकगण को हार्दिक बधाई एवं बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ। यह दिन सिर्फ खुशियों का नहीं, बल्कि मेहनत, लगन और सपनों का जश्न है। इस साल हमने पढ़ाई में अच्छे नंबर लाए, खेल में मेडल जीते, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा दिखाई और पर्यावरण संरक्षण जैसे कामों में भी हिस्सा लिया। ये सब हमारे शिक्षकों के मार्गदर्शन, माता-पिता के सहयोग और हम सबकी एकजुटता से संभव हुआ। वार्षिक उत्सव हमें सिखाता है कि जीवन में सफलता तभी मिलती है जब हम मेहनत करें, टीमवर्क रखें और कभी हार न मानें। आज मंच पर हमारे छोटे-छोटे कलाकार अपनी कला दिखा रहे हैं, जो बताता है कि हर बच्चे में छिपी प्रतिभा को बस एक मौका चाहिए।
अंत में, मैं सभी को धन्यवाद देना चाहता हूँ ।हमारे शिक्षकों को जो हमें ज्ञान देते हैं। अभिभावकों को जो हमें सपोर्ट करते हैं। श्रमन कॉन्वेंट स्कूल के प्रबंधक आदित्य प्रकाश ने मंत्री गिरीश चन्द यादव, डॉ. रवि प्रकाश, मानस पांडे , कुमारी सुभासिनी, सुशील कुमार गुप्ता, कलीम सीद्दीक़ी का आभार व्यक्त किया।












