Take a fresh look at your lifestyle.

उ०प्र० राज्य महिला आयोग कि सदस्य श्रीमती गीता बिन्द द्वारा ,प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र करंजाकला का किया गया निरीक्षण 

0 58

 

उ०प्र० राज्य महिला आयोग कि सदस्य श्रीमती गीता बिन्द द्वारा ,प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र करंजाकला का किया गया निरीक्षण 

जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। उ०प्र० राज्य महिला आयोग कि सदस्य श्रीमती गीता बिन्द द्वारा महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने तथा आवेदक/आवेदिका की सुगमता की दृष्टि से जिलाधिकारी की तरफ से नामित नोडल अधिकारी बिन्दुलता, उपजिलाधिकारी न्यायिक केराकत एवं पुलिस अधीक्षक की तरफ से नामित नोडल अधिकारी प्रतिमा वर्मा क्षेत्राधिकारी, मछलीशहर की उपस्थिती में निरीक्षण भवन जौनपुर में 04 फरवरी 2026 को महिला जनसुनवाई आयोजित की गयी, जिसमें सम्बन्धित अधिकारियो को तत्काल कार्यवाही कर आयोग को अवगत कराने का निर्देश दिया गया।

तत्पश्चात प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र करंजाकला का निरीक्षण किया गया और उपस्थित लोगो को दवा की उपलब्धता और पैथोलाजी जाँच की जानकारी ली गयी। पेयजल के स्थान पर पानी रिसता हुआ मिला जिस पर अध्यक्षता द्वारा नाराजगी व्यक्त की गयी और बेहतर साफ-सफाई के लिए निर्देशित किया गया।

इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय कुमार पाण्डेय, महिला एवं बाल सम्मान प्रकोष्ठ की इस्पेक्टर अनीता सिंह एवं थाना कोतवाली की उपनिरीक्षक पुष्पा वर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

 

 

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow