Take a fresh look at your lifestyle.

जौनपुर:संदिग्ध हालत में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव 

0 88

 

जौनपुर:संदिग्ध हालत में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव 

जौनपुर  ( उत्तरशक्ति )। बुधवार सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के सिददीपुर राजकीय आईटीआई गेट के पास खाई में संदिग्ध हालत में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्रीय लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेने के साथ ही आसपास के लोगों से मृतक की पहचान के बारे में जानकारी इकट्ठा की लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई। जिसके कारण पुलिस ने लाश को नियमानुसार 72 घंटे के लिए मोर्चरी घर में शव को रखवा दिया है और पहचान करवाने हेतु जुटी हुई है। इस संबंध में थाना प्रभारी अमरिंदर पांडेय ने बताया कि मृतक के शरीर पर कोई भी चोट के निशान नहीं है हालांकि उसके पास से एक नमकीन का पैकेट मिला हुआ है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया है नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow