
जौनपुर:सांसद प्रतिनिधि के पिता के निधन पर विशिष्ट जनों ने दी श्रद्धांजलि
जौनपुर:सांसद प्रतिनिधि के पिता के निधन पर विशिष्ट जनों ने दी श्रद्धांजलि
श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए देर रात तक लगा रहा तांता
जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। सदर लोकसभा सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा के प्रतिनिधि, मियांपुर निवासी मनोज मौर्य के पिता, अधिवक्ता एवं पूर्व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट जौनपुर के त्रयोदशाह संस्कार में मंगलवार को विशिष्ट जनों ने श्रद्धांजलि दी। श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए जनप्रतिनिधियों, विशिष्ट जनों और क्षेत्र वासियों का तांता लगा रहा। नेता प्रतिपक्ष एवं शिक्षक विधायक लाल बिहारी यादव एवं सपा के पूर्व ऊर्जा मंत्री शैलेंद्र यादव ललई ने उनके निवास स्थान पर पहुंचकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उक्त लोगों ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ढांढस बंधाया। उन्होंने आत्मा की शांति व परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए गणमान्य नागरिकों एवं स्थानीय लोगों का सिलसिला जारी रहा। मौके पर सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, सपा नेता व बेगमगंज के सभासद जगदीश मौर्य गप्पू , डॉ.अंजना सिंह सहित अन्य लोगों ने आत्मा की शांति के लिए शोक संवेदना व्यक्त करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।




