Take a fresh look at your lifestyle.

शाहगंज:गौशाला के निर्माण से गौ माता का होगा संरक्षण : विधायक 

0 73

 

 

शाहगंज,गौ

 

शाला के निर्माण से गौ माता का होगा संरक्षण : विधायक 

 विधायक रमेश सिंह ने शाहंगज नगर में अयोध्या मार्ग स्थित नव-निर्माणाधीन गौशाला का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास

शाहंगज,जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। शाहंगज नगर में अयोध्या मार्ग स्थित नव-निर्माणाधीन गौशाला के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रमेश सिंह ने मंगलवार को विधिवत पूजा-अर्चना की। विधायक ने कहा कि गौशाला बन जाने से गौ माता का संरक्षण होगा। यह गौशाला नगर क्षेत्र में गौवंश संरक्षण एवं जनकल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी। इससे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरक्षा की संकल्पना साकार होगी। उन्होंने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि गाय हमारी माता है इसलिए मां की रक्षा हम सभी लोगों की जिम्मेदारी ही नहीं बल्कि परम धर्म एवं परम कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि गोवंश को अवैध बूचड़खाने में जाने से बचाने के लिए सभी लोगों को इन्हें गौशाला में भेजना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे शास्त्रों ने गाय के लिए मां का दर्जा दिया है।

नगर पालिका अध्यक्ष रचना सिंह एवं प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह बंटी ने कहा कि नगर क्षेत्र में गौशाला का निर्माण अति आवश्यक था। इससे किसानों को होने वाली फसलों की हानि से छुटकारा मिलेगा। बताया कि छुट्टा पशुओं से होने वाली दुर्घटनाओं में कमी आएगी जिससे आम जनता को राहत मिलेगी। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी नपा प्रदीप गिरी, तारकनाथ गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष चिंताहरण शर्मा, धीरज पाटिल, हनुमंत प्रसाद, कमलेश कुमार अग्रहरि, विनय सिंह, सभासद किरण सोनी के प्रतिनिधि अमन कुमार सोनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow