
जौनपुर:साइड से आ रही ब्रेजा कार ने पिकअप को मारी टक्कर
जौनपुर:साइड से आ रही ब्रेजा कार ने पिकअप को मारी टक्कर
शुभम कुमार यादव (संवाददाता,गौराबादशाहपुर,जौनपुर)
गौराबादशाहपुर,जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। थाना गौराबादशाहपुर क्षेत्र में मंगलवार समय लगभग 5 बजे गजना बजाज में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब गलत साइड से आ रही ब्रेजा कार ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी, बताया जा रहा है कि टक्कर इतना जोर था कि ब्रेजा कार की दोनों एयर बैग खुल गया। मौके पर काफी संख्या में भीड़ जुट गई स्थानीय लोगों ने घायलों को पिकअप से निकालकर उपचार के लिए बगल के चिकित्सालय को भेजा गया।
सूत्रों से पता चला हैं कि जौनपुर की तरफ ब्रेजा कार जिसका नंबर एम एच 48 सी सी 8091 हैं।
गलता साइड से आ रही थीं और मुफ्तीगंज रामपुर की तरफ से पिकअप जिसका नम्बर यू.पी.65 एल टी 0148 हैं ,जो कि अपने साइड से आ रही थीं जिसमें माल लदा हुआ था।गजना बाजार के यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के पास गलत साइड से आ रही ब्रेजा कार ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी पिकअप में दो लोग थे और कार में केवल एक व्यक्ति था। जो कि बिल्कुल सुरक्षित बताया जा रहा है ।गौराबादशाहपुर पुलिस मौक पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई हैं।






