Take a fresh look at your lifestyle.

जौनपुर:डिवाइडर से टकराने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत।

0 218

 

 

दानिश सिद्दीकी (संवाददाता -बक्शा .जौनपुर )

 

जौनपुर:डिवाइडर से टकराने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत।

बक्शा,जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। बक्शा थाना क्षेत्र के आदर्श इंटर कॉलेज के पीछे हाईवे पर डिवाइडर से टकराने से बाइक सवार युवक मौके ही मौत। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना डायल 108 को दी मौके पहुंचकर तत्परता दिखाते हुए। अस्पताल ले जाया गया जहा पर चिकित्सक ने देखने के बाद मृत्यु बताया। वही आस पास के लोगों का कहना था कि शाम लगभग 7.45 बजे यह एक्सीडेंट हुआ है। युवक की पहचान जैकी गौरव पुत्र रमेश सिंह,निवासी ग्राम कपूरपुर, थाना तेजी बाजार जनपद जौनपुर के रूप में हुई है। युवक अपनी दो पहिया वाहन UP 50 M 0306 से जौनपुर से आपने घर कपूरपुर थाना तेजी बाजार जा रहा था। जाते समय दो पहिया वाहन डिवाइडर से जाकर टकरा गई थी। मौके पर डायल 112 पहुंचकर जांच में जुट गई है और शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस में रख दिया है। जब इस घटना के बारे में उत्तरशक्ति न्यूज के उप सम्पादक डॉ.इम्तियाज अहमद ने बक्शा थाना प्रभारी विक्रम लक्ष्मण सिंह से दूर संचार के माध्यम से पूछा तो थाना प्रभारी का कहना था कि युवक की मृत्यु हो गई है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है,

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow