
जौनपुर:ट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम की दर्दनाक मौत
जौनपुर:ट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम की दर्दनाक मौत
जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। महराजगंज थाना क्षेत्र के प्रयागराज -शाहगंज मार्ग के पड़ाव स्थित रविवार को दर्दनाक हादसे में डेढ़ वर्षीय मासूम की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रैक्टर व चालक को पकड़क पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद परिजन बच्चे को बदलापुर सीएचसी ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ट्रैक्टर व चालक को हिरासत में लेकर परिजनों को समझा बुझाकर शव को कब्जे में लिया।
थाना क्षेत्र के मेन रोड स्थित पड़ाव के पास रवी मोदनवाल अपने घर के सामने मिठाई की दुकान चलाते हैं। रविवार की सुबह लगभग साढ़े नौ बजे रवी का छोटा भाई अपने डेढ़ वर्षीय भतीजे अभी को बगल किनारे की दुकान से चिप्स दिलाकर घर छोड़ दिया ऐसे में रवी का पुत्र अभी सड़क के किनारे आ गया तभी सुजानगंज की तरफ से गिट्टी सरिया सीमेंट लादकर आ रही ट्रैक्टर की चपेट में आ गया ट्राली के नीचे बुरी तरह कुचल गया। आसपास के लोग दौड़कर बच्चे को बाहर निकाले और परिजन आनन फानन में बदलापुर सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष तरुन श्रीवास्तव टीम के साथ ट्रैक्टर चालक हरिगेन बिंद निवासी मजीठी को ट्रैक्टर सहित थाने ले गए। मासूम का शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस किसी तरह परिजनों को समझा बुझाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष तरुन श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
इकलौते चिराग के बुझने से मां हुई बेसुध, परिजनों में माच कोहराम। ट्रैक्टर की चपेट में आने से हुए डेढ़ वर्षीय अभी की मौत से मां रोमा देवी, पिता रवी, बड़े भाई शनि ब दादी का रो रोकर बुरा हाल हुआ है। दादी दहाड़े मारकर रोते रोते बेहोश हो गई। रोमा अपने मासूम को खोने के ग़म में बेसुध हुई है। घर पर इस दर्दनाक मौत से सभी की आंखे नम हो जा रही है।





