
जौनपुर:सिकरारा पुलिस व एस0टी0एफ0 की संयुक्त टीम द्वारा 435 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (अनुमानित कीमत लगभग 01 करोड़ रुपये) बरामद करते हुए, 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।
जौनपुर:सिकरारा पुलिस व एस0टी0एफ0 की संयुक्त टीम द्वारा 435 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (अनुमानित कीमत लगभग 01 करोड़ रुपये) बरामद करते हुए, 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।
जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। थाना सिकरारा व एस0टी0एफ0 की संयुक्त टीम द्वारा 435 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (अनुमानित कीमत लगभग 01 करोड़ रुपये) बरामद करते हुए, 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक, जौनपुर के द्वारा अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा-निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सिकरारा के कुशल नेतृत्व में सिकरारा पुलिस टीम व एस0टी0एफ0 टीम प्रयागराज की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान तस्करी की जा रही अवैध अंग्रेजी शराब 435 पेटी वाहन संख्या UK06CB6696 आईसर डी०सी०एम० के अन्दर से राजधानी व्हिस्की 750 ML कुल अवैध अंग्रेजी शराब 5220 बोतल में कुल अवैध अंग्रेजी शराब 3915 लीटर के साथ ,पंकज पाल उर्फ टिटू पुत्र चन्द्रपाल निवासी मकान नं0 DE 44 MDA कालोनी सेक्टर फेज 01 दीनदयाल नगर थाना सिविल लाईन जनपद मुरादाबाद उम्र करीब 22 वर्ष , प्रिन्स श्रीवास्तव उर्फ सिंटु पुत्र स्व0 रमेशन्द्र श्रीवास्तव निवासी मकान नं0 S 9/3 -4C1 नई बस्ती हुकुलगंज थाना लालपुर पाण्डेयपुर जनपद वाराणसी उम्र करीब 32 वर्ष से बरामद करते हुए आयुष्मान आरोग्य उपकेन्द्र सिकरारा के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपीगण का नाम पता
पंकज पाल उर्फ टिटू पुत्र चन्द्रपाल निवासी मकान नं0 DE 44 MDA कालोनी सेक्टर फेज 01 दीनदयाल नगर थाना सिविल लाईन जनपद मुरादाबाद उम्र करीब 22 वर्ष।
प्रिन्स श्रीवास्तव उर्फ सिंटु पुत्र स्व0 रमेशन्द्र श्रीवास्तव निवासी मकान नं0 S 9/3 -4C1 नई बस्ती हुकुलगंज थाना लालपुर पाण्डेयपुर जनपद वाराणसी उम्र करीब 32 वर्ष ।
पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0-38/26 धारा-319(2)/318(2)/338/336(2)/340(2) बी0एन0एस व 60(1)/63/72 आबकारी अधिनियम थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
1. प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप सिंह, थाना सिकरारा जनपद जौनपुर
2. निरीक्षक अपराध दिनेश कुमार सिंह, थाना सिकरारा जनपद जौनपुर
3. उ0नि0 रणेन्द्र सिंह, एस0टी0एफ0 प्रयागराज ।
4. उ0नि0 कमलेश कुमार तिवारी, थाना सिकरारा जनपद जौनपुर। ।
5. हे0का0 सन्तोष, एस0टी0एफ0 प्रयागराज ।
6. हे0का0 किशन चन्द्र, एस0टी0एफ0 प्रयागराज।
7. हे0का0 रोहित सिंह, एस0टी0एफ0 प्रयागराज।
8. का0 कमाण्डो दिलिप कुमार यादव, एस0टी0एफ0 प्रयागराज।
9. हे0का0 दिनेश सरोज, थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।
10. का0 पंकज यादव, थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।
11. का0 सन्दीप तिवारी, थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।
12. का0 संजय यादव, थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।
13. का0 देवेन्द्र कुमार, थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।









