Take a fresh look at your lifestyle.

जौनपुर:पीएम श्री कंपोजिट स्कूल के बच्चों ने जाना खेती का विज्ञान

0 193

 

जौनपुर:पीएम श्री कंपोजिट स्कूल के बच्चों ने जाना खेती का विज्ञान

दानिश सिद्दीकी ( संवाददाता,बक्शा जौनपुर)

बक्शा,जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। बक्सा के विज्ञान केंद्र, बक्सा का शैक्षणिक भ्रमण शिक्षा केवल किताबों तक सीमित न रखकर व्यावहारिक अनुभव से जोड़ने के उद्देश्य से, आज पीएम श्री कंपोजिट स्कूल, मेहंदीपुर के छात्र-छात्राओं ने कृषि विज्ञान केंद्र (KVK), बक्सा का शैक्षणिक भ्रमण (एक्सपोजर विजिट) किया।

आधुनिक तकनीक से हुआ परिचय भ्रमण के दौरान छात्रों ने केंद्र के उन्नत खेती के गुर सीखे। मुख्य आकर्षण केंद्र का पॉलीहाउस रहा, जहाँ बच्चों ने देखा कि कैसे नियंत्रित वातावरण में बेमौसमी सब्जियाँ और उन्नत पौधे उगाए जाते हैं। कृषि विशेषज्ञों ने बच्चों को निम्नलिखित विषयों पर जानकारी दी। प्राकृतिक खेती (Natural Farming), मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने के पारंपरिक और वैज्ञानिक तरीके।बच्चो को पौधों को तैयार करने की आधुनिक विधि को भी बताया गया। फसलों की पैदावार बढ़ाने के लिए बीजों का चयन। इस अवसर पर बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ ड्रिप सिंचाई और वर्मी कंपोस्टिंग जैसी तकनीकों के बारे में सवाल पूछा स्कूल के शिक्षकों ने बताया कि इस तरह के भ्रमण से छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि जागती है और उन्हें अपनी जड़ों (कृषि) से जुड़ने का मौका मिलता है। भ्रमण के दौरान छात्र अनुशासित और जिज्ञासु नजर आए। इस कार्यक्रम के अंत मे बच्चो को खाना खिलाया गया। इस कार्यक्रम मे प्रधानाध्यापक राजेश कुमार सिंह, सहायक अध्यापक संजय सिंह, मोहम्मद जमील अहमद, राहुल पाण्डेय, अंकिता यादव, ए आर पी रणजीत यादव ,संजय विन्द रसोईया सहित शिक्षा संघ के अध्यक्ष सरोज सिंह एवं शिक्षार्थी उपस्थित रहे।

 

 

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow