
जौनपुर:मोहम्मद हसन पी जी कॉलेज में कार्यशाला का आयोजन
मोहम्मद हसन पी जी कॉलेज में कार्यशाला का आयोजन
केराकत ,जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। मोहम्मद हसन पी जी कॉलेज जौनपुर में शुक्रवार को एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ.अब्दुल कादिर खान के निर्देशन में कालेज के जंतु विज्ञान विभाग के तत्वावधान में डिस्मेनोरिया रोग पर आयोजित की गई थी जिस में स्त्रियों के मासिक धर्म की समस्याओं और उसके निदान के बारे में अति विस्तार से चर्चा की गई।साथ ही अतिथि डॉक्टरों ने सावधानी बरतने तथा निदान के बारे में भी विस्तार से बताया। मुख्य अतिथि डॉ.एस पी तिवारी और डॉ.अतुल सर ब्ल्यू क्रॉस लेबोरेटरी प्राइवेट लिमिटेड ने विशेष संबोधन किया। इस अवसर पर विज्ञान संकाय अध्यक्ष डॉ.सतीश चन्द दूबे,जंतु विज्ञान विभाग अध्यक्ष डॉ.पुष्पांजलि सिंह,बी टी सी विभाग के आर पी सिंह, मोहम्मद अब्बास, व संतोष सिंह आदि मौजूद रहे।




