
जौनपुर:मुख्यचिकित्सा अधिकारी के सभागार में आयोजित कुष्ठ जागरूकता कार्यकम
जौनपुर:मुख्यचिकित्सा अधिकारी के सभागार में आयोजित कुष्ठ जागरूकता कार्यकम
जौनपुर (उत्तरशक्ति) । शासन द्वारा प्राप्त निर्देश के क्रम में आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी जौनपुर के सभागार में स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान जो वर्ष 2017 से चलाया जा रहा है के अन्तर्गत राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी के पुण्य तिथि के अवसर पर श्रद्धाजंलि / श्रद्धा सुमन अर्पित कर कार्यकम की शुरूआत की गयी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के राजनीतिक जीवन में भी कुष्ठ रोगियों के प्रति गहरी संवेदना थी। वे राष्ट्र के ऐसे पहले व्यक्त्ति थे जो कुष्ठ रोगियों से भेद-भाव न करके आम नागरिकों की तरह व्यहार करते थे। तथा आम जनमानस से भी कुष्ठ रोगियों के प्रति सामान्य व्यवहार किये जाने की अपील किया करते थे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के सभागार में आयोजित कुष्ठ जागरूकता कार्यकम में कुष्ठ रोग के प्रति क्रो भ्रांतियों को दूर करने की अपील की गयी।इस वर्ष का शासन द्वारा जो थीम निर्धारित किया गया है वह “भेदभाव समाप्त कर गरिमा सुनिश्चित करें” है।
इस अवसर पर शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग, नगर पालिका एवं आई०एम०ए० द्वारा प्रतिभागत किया गया तथा जिला कुष्ठ अधिकारी कार्यालय द्वारा पुराने कुष्ठ रोगियों को कंम्बल, फल, मिष्ठान, सेल्फ केयर किट एवं एम०सी०आर० चप्पल वितरित किया गया।




