
जफराबाद पुलिस टीम द्वारा 85 लाख रूपये की धोखाधड़ी व जालसाजी में शामिल होने वाले एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।
जफराबाद पुलिस टीम द्वारा 85 लाख रूपये की धोखाधड़ी व जालसाजी में शामिल होने वाले एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।
जफराबाद,जौनपुर ( उत्तरशक्ति )।थाना जफराबाद पुलिस टीम द्वारा 85 लाख रूपये की धोखाधड़ी व जालसाजी में कूटरचना कर सहयोग करने वाले 01 आरोपी को जालसाजी मे प्रयुक्त 01 DELL कम्पनी का लैपटाप, चार्जर व 01 माऊस के साथ किया गया गिरफ्तार। पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरण
आवेदक कमला प्रसाद पुत्र स्व0 फागू चौहान निवासी बैजाबाद थाना जफराबाद जनपद जौनपुर द्वारा प्रार्थना पत्र देकर बताया गया कि आरोपी अर्जुन चौहान पुत्र कृष्णमुरारी चौहान निवासी पचोखर चकराजेपुर थाना- लाइन बाजार जौनपुर उम्र करीब 29 वर्ष अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर मेरे द्वारा खेत बेचकर युनियन बैंक में रखे गये 85 लाख रूपये को 01 वर्ष में दोगुना करने का लालच देकर 20 लाख रूपये आर0टी0जीएस0 व 65 लाख रूपये नगद कुल 85 लाख रूपये धोखाधडी व छल करते हुए हड़प लेना तथा जब मैने अपने दिये गये पैसों के सम्बन्ध में रसीद की मांग की तो अभियुक्त अर्जुन चौहान उपरोक्त द्वारा सिविल लाइन एस0बीआई0बैंक जौनपुर के मुख्य शाखा का कूटरचित और फर्जी एफडी बाण्ड दे दिया गया। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0-17/2026 धारा -318(4), 338, 336(2), 336(3), 340(2), 61(2). बी.एन.एस. थाना- जफराबाद, जनपद- जौनपुर पंजीकृत किया गया । इस्माईल अहमद उपरोक्त द्वारा लैपटाप से कूटरचना कर फर्जी बाण्ड तैयार कर अभियुक्त अर्जुन चौहान उपोरक्त को देना। जिससे इस्माईल अमहद उपोरक्त का नाम विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान प्रकाश मे आया है।




