
जौनपुर:सफाई कर्मी होने पर भी ,गांव की नालियाँ नहीं हो रही है साफ ,
जौनपुर:सफाई कर्मी होने पर भी ,गांव की नालियाँ नहीं हो रही है साफ
नाली में जल भराव रहने के मच्छरों प्रकोप जारी है।
शुभम कुमार यादव संवाददाता गौराबादशाहपुर
धर्मापुर,जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। विकास खण्ड धर्मापुर के ग्राम पंचायत बघंद्रा में नालियों में भराव व गंदगी कई महीनों से एकत्रित होकर पड़ी हुई हैं। जिससे कि आस पास के घरों पर दुष्य प्रभाव पड़ता हैं। जिसमें कि लोगों को संक्रमण का खतरा बना रहता हैं। सफाई कर्मी को सूचना देने के बाद भी इस पर जोर नहीं दिया गया। सफ़ाई कर्मी आते तो समय से है लेकिन कहीं एक जगह भीड़ जुटाकर बैठे रहते हैं,और कहीं पर झाड़ू मारकर चले जाते हैं।जो कार्य ग्राम पंचायत में करना चाहिए उसको नहीं करते हैं। जिससे कि यह प्रतीत होता हैं कि ग्राम पंचायत बघंद्रा के ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान ने गांव की साफ सफाई पर ज्यादा ध्यान नहीं दे रहे हैं।







