
जौनपुर:मुफ्तीगंज में जमीन विवाद का मामला मुफ्तीगंज कोनिया गांव में एक व्यक्ति घायल
जौनपुर:मुफ्तीगंज में जमीन विवाद का मामला मुफ्तीगंज कोनिया गांव में एक व्यक्ति घायल
मुफ्तीगंज,जौनपुर ( उत्तरशक्ति )।केराकत थाना क्षेत्र के कुनिया गांव में स्थित यादव बस्ती में जमीन विवाद को लेकर हवाई फायरिंग हुई इस दौरान लाठी डंडे भी चले जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया पुलिस के अनुसार कोनिया गांव की यादव बस्ती में मुन्ना यादव और सत्यदेव यादव के बीच आबादी की जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था इस संबंध में दोनों पक्षों के बीच मुकदमा भी लंबित है बुधवार को मुन्ना यादव उसे विवादित जमीन पर नीव खोद कर मकान बनाना चाह रहे थे। सत्यदेव यादव ने इसका विरोध किया जिसके बाद दोनों पक्षों में कहा सुनी बढ़ गई बात इतनी बड़ी की मुन्ना यादव की तरफ से तीन बार राउंड हवाई फायरिंग की गई हवाई फायरिंग के बाद दोनों तरफ से लाठी डंडे भी चले इसमें सत्यदेव यादव के भाई मनोज यादव को चोंटे आई सूचना मिलने पर केराकत कोतवाली और मोतीगंज चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मनोज को इलाज के लिए भिजवाया पुलिस ने इस संबंध में मुन्ना यादव और सत्यदेव यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है l





