
जौनपुर,खेतासराय:तमंचा व ज़िंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार।
जौनपुर,खेतासराय:तमंचा व ज़िंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार।
खेतासराय, जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। बुधवार को खेतासराय पुलिस टीम ने मुखबीर की सूचना पर एक अभियुक्त गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से नाजायज तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद करने का पुलिस ने दावा किया है।
थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया की बुधवार की तड़के मुखबिर की सूचना पर सुबह करीब 6 बजे मुखबीर की निशानदेही पर सचिन कुमार पुत्र मुन्नर राम निवासी मानीकलां को क्षेत्र के मानीकलां रोड स्थित गुरैनी से गिरफ्तार किया गया, तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक अदद नाजायज तमंचा एवं एक अदद जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
पुलिस ने गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।








