
शाहगंज, जौनपुर:कड़ाके की ठंड में मानवता की मिसाल: जेसीआई शाहगंज सिटी ने 450 जरूरतमंदों को बांटे निःशुल्क कंबल
शाहगंज, जौनपुर :कड़ाके की ठंड में मानवता की मिसाल: जेसीआई शाहगंज सिटी ने 450 जरूरतमंदों को बांटे निःशुल्क कंबल
चन्दन जायसवाल (शाहगंज नगर संवाददाता)
शाहगंज ,जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। भीषण ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से नगर की अग्रणी सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज सिटी द्वारा रविवार को “राहत – निःशुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत संस्था की ओर से 450 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। कंबल पाकर गरीब, असहाय व बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली। इस सेवा कार्य के माध्यम से संस्था ने मानवता, संवेदना और सामाजिक दायित्व का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जेसीआई इंडिया ज़ोन–3 के पूर्व मंडलाध्यक्ष राधे रमण जायसवाल, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी एवं शाहगंज उद्योग व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल उपस्थित रहे। अतिथियों ने स्वयं जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर सेवा भाव का संदेश दिया। साथ ही जेसीआई शाहगंज सिटी के सभी पूर्व अध्यक्षों की मौजूदगी ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जेसीआई अध्यक्ष जेएफएम विवेक सोनी ने की। उन्होंने कहा कि जेसीआई शाहगंज सिटी आगे भी सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे सेवा कार्य लगातार करती रहेगी। अंत में अतिथियों ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर सचिव जेसी रवि अग्रहरी, सह-कार्यक्रम संयोजक जेसी नवीन मोदनवाल, जेसी वीरेन्द्र जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष डॉ. राजकुमार मिश्रा, कैलाश नाथ जायसवाल, लालचंद यादव, रविकांत जायसवाल, दिवाकर मिश्र, दीपक जायसवाल, मनोज पांडेय सहित संस्था के अनेक पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। इस क्रम में ताखा पश्चिम के पूर्व बी डी सी सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने जरूरतमंद 150 महिलाओं को कंबल वितरण किया। इनके इस नेक कार्य की की तारीफ गांव वासी कर रहे हैं।




