Take a fresh look at your lifestyle.

खेतासराय: देवदूत हेल्पिंग हैंड्स सोसायटी ने 500 जरूरतमंदों को बांटे गरम वस्त्र

0 121

 

खेतासराय: देवदूत हेल्पिंग हैंड्स सोसायटी ने 500 जरूरतमंदों को बांटे गरम वस्त्र

खेतासराय,जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। कड़ाके की ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से देवदूत हेल्पिंग हैंड्स सोसायटी की ओर से रविवार को गरम वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सेन्ट तुलसी ग्लोबल स्कूल, आमगांव परिसर में आयोजित हुआ, जहां करीब 500 असहाय, निर्धन, बुजुर्ग एवं दिव्यांग लोगों को ठंड से बचाव के लिए गरम कपड़े वितरित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान संस्था के संस्थापक सदस्य व प्रबंधक दुर्गेश सिंह ने कहा कि शीत ऋतु में निर्धन और बेसहारा लोगों के लिए ठंड एक बड़ी चुनौती बन जाती है। ऐसे में समाजसेवी संस्थाओं का दायित्व है कि वे आगे आकर जरूरतमंदों की सहायता करें। गरम वस्त्र वितरण से उन्हें कुछ राहत मिलती है और मानवीय संवेदना भी प्रकट होती है।

संस्था की संस्थापक सदस्य नेहा सिंह ने बताया कि देवदूत हेल्पिंग हैंड्स सोसायटी का उद्देश्य केवल सहायता करना नहीं, बल्कि समाज में सेवा, करुणा और सहयोग की भावना को मजबूत करना है। भविष्य में शिक्षा, स्वास्थ्य और जरूरतमंदों की सहायता से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार यादव ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज के कमजोर वर्गों के लिए संबल बनते हैं और युवाओं को समाजसेवा के लिए प्रेरित करते हैं। गरम वस्त्र पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर संतोष और राहत साफ दिखाई दी।

इस मौके पर अभिषेक अस्थाना, मनोज, संदीप बिंद, अंजू बिंद, अभिषेक, ऋषिकांत, रविकांत पटवा, दीपक, दानिश हुसैन, अभिषेक मिश्रा, उमाशंकर, कमलेश, विकास, रामराज, रामबाबु ठाकुरा सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow