
जौनपुर डिपो को दीपावली से पहले मिली एक बड़ी सौगात 5 नई बसें पहुंची, कुल संख्या 102 हुई, यात्रियों को मिलेगी काफ़ी राहत
जौनपुर डिपो को दीपावली से पहले मिली एक बड़ी सौगात
5 नई बसें पहुंची, कुल संख्या 102 हुई, यात्रियों को मिलेगी काफ़ी राहत
जौनपुर (उत्तरशक्ति)। जौनपुर डिपो को दीपावली और धनतेरस से पहले परिवहन निगम ने पांच नई बसें दी हैं। पांचों बस डिपो में पहुंच गई हैं। इन नई बसों के आने से डिपो में कुल बसों की संख्या 102 हो गई है। वर्तमान में डिपो में 97 बसें संचालित हैं।
ये बसें लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, अयोध्या, आजमगढ़, मऊ, शाहगंज और मिर्जापुर समेत कई मार्गों पर चलती हैं। सभी नई बसें 43 सीटर हैं। एआरएम ममता दुबे के अनुसार जिन रूटों पर बसों की कमी है, वहां इन्हें चलाया जाएगा।
ण सड़कों पर इन बसों का विशेष इस्तेमाल होगा। इससे यात्रियों को बस स्टैंड पर लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। परिवहन निगम की योजना के अनुसार अगले चरण में और बसें मिलने की संभावना है।