
आजमगढ़:उपजिलाधिकारी लालगंज को दिया गया जातीय जनगणना करने के संबंध में ज्ञापन।
डॉ.इम्तियाज अहमद सिद्दीकी सह-संपादक,उत्तरशक्ति हिन्दी दैनिक,जौनपुर ( उत्तर प्रदेश )
![]()
आजमगढ़:उपजिलाधिकारी लालगंज को दिया गया जातीय जनगणना करने के संबंध में ज्ञापन।
मोहम्मद आरिफ
सिधौना,आजमगढ़(उत्तरशक्ति)।एनडीए सरकार द्वारा जातीय जनगणना कराने के संबंध में ऐतिहासिक निर्णय के उपरांत सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश राजभर जी के निर्देशानुसार माननीय प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद पत्र प्रेषित करने के लिए उप जिलाधिकारी लालगंज को ज्ञापन दिया गया। उक्त अवसर पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र राजभर, अरविंद राजभर विधानसभा अध्यक्ष लालगंज, जगदीश राजभर जिला प्रभारी आजमगढ़, राम विजय सिंह एडवोकेट लालगंज, संजय राजभर प्रदेश महासचिव, फौजदार राजभर जिला उपाध्यक्ष आजमगढ़, मदन मोहन राजभर ब्लॉक अध्यक्ष ठेकमा, बृजमोहन राय उप जिला अध्यक्ष आजमगढ़, धर्मराज राजभर ब्लॉक अध्यक्ष पाल्हना, दिनेश कुमार गौतम जिला महासचिव, संजय राजभर प्रदेश महासचिव इत्यादि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागढ उपस्थित रहे।