Take a fresh look at your lifestyle.

जौनपुर:सनबीम विद्यालय के शिक्षक पर जानलेवा हमला करने वाले 03 आरोपीयो को बक्शा पुलिस टीम द्वारा दस दिनों बाद मुखबिर की सूचना पर किया गिरफ्तार ।

0 539

 

डॉ.इम्तियाज अहमद सिद्दीक़ी सह-सम्पादक जौनपुर, लखनऊ (उत्तर प्रदेश)
रियाजुल हक ब्यूरों

जौनपुर:सनबीम विद्यालय के शिक्षक पर जानलेवा हमला करने वाले 03 आरोपीयो को बक्शा पुलिस टीम द्वारा किया गिरफ्तार ।

जौनपुर (उत्तरशक्ति)।थाना बक्शा पुलिस टीम द्वारा सनबीम विद्यालय के शिक्षक के साथ मारपीट करने वाले 03 आरोपीगण को किया गया गिरफ्तार । पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे ।अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, शैलेन्द्र सिंह के दिशा निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर परमानन्द कुशवाहा के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बक्शा विक्रम लक्ष्मण सिंह मय हमराही कर्मचारीगण के दिनांक 08.03.25 को सनबीम विद्यालय के शिक्षक के साथ तीन अज्ञात अभियुक्तो द्वारा मारपीट की गयी थी।जिसमें शिक्षक को गम्भीर चोटे आयी थी। घटना के सम्बन्ध में थान हाजा पर मु0अ0सं0 67/2025 धारा 191(2), 191(3), 61(2), 109,110 बी.एन.एस पंजीकृत किया गया था। जिसकी विवेचना थानाध्यक्ष बक्शा द्वारा सम्पादित की जा रही है। विवेचना के क्रम में घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त 1. प्रतीक सिंह पुत्र अजय सिंह निवासी चुरावनपुर, थाना बक्सा जौनपुर 2. सन्तोष यादव पुत्र स्व. फौजदार यादव नि० बनगांव भूमिहार थाना बदलापुर जौनपुर 3. शिवम सिंह पुत्र पप्पू सिंह उर्फ़ अरुण सिंह निवासी कोल्हनामऊ, थाना बक्शा, जौनपुर को मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 18.03.2025 को समय 11.50 बजे गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लकडी का दो बेंत व घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल बरामद कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपीगण का विवरण-
1. प्रतीक सिंह पुत्र अजय सिंह नि०. चुरावनपुर, थाना बक्सा, जौनपुर,
2. सन्तोष यादव पुत्र स्व. फौजदार यादव नि० बनगांव भूमिहार, थाना बदलापुर, जौनपुर,
3. शिवम सिंह पुत्र पप्पू सिंह उर्फ़ अरुण सिंह नि० कोल्हनामऊ, थाना बक्शा, जौनपुर
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण-
1- SO विक्रम लक्ष्मण सिंह थाना बक्शा, जौनपुर
2- हे.का. कृष्ण मुरारी यादव थाना बक्शा, जौनपुर
3- हे.का. महेन्द्र कुमार थाना बक्शा, जौनपुर
4- हे.का. उमेश यादव थाना बक्शा, जौनपुर
5- का. अमरजीत यादव थाना बक्शा, जौनपुर

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow