Take a fresh look at your lifestyle.

प्रजापति समाज मुंबई का 45वां वार्षिक उत्सव कार्यक्रम आयोजित

0 29

प्रजापति समाज मुंबई का 45वां वार्षिक उत्सव कार्यक्रम आयोजित

मुंबई(उत्तरशक्ति) । प्रजापति समाज मुंबई का 45वां वार्षिक उत्सव कार्यक्रम विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवीं मुंबई के एरोली सेक्टर एक स्थित प्यारेलाल प्रजापति हाल में संपन्न हुआ। मुंबई के विभिन्न क्षेत्रों से स्वजातीय बंधुओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। मुख्य अतिथि के रूप में राजेश प्रजापति बी.ई. गोल्ड मेडलिस्ट सीएमडी प्रजापति कंस्ट्रक्शन लिमिटेड व शैलेश घेड़िया सी.ए. बीजेपी मुंबई प्रोफेशनल सेल प्रेसिडेंट मौजूद रहे। अतिथि के रूप में डॉक्टर रामलाल प्रजापति के.एम. हॉस्पिटल मुंबई, डा. कन्हैयालाल कुंभार, डॉ शाशिकला प्रजापति, रामचंद्र प्रजापति व्यवसायी, लालचंद प्रजापति, विजय कुमार प्रजापति सीए, अरुण कुमार प्रजापति सीएमडी निशा इंजीनियरिंग पुणे, राजेश प्रजापति सीएमडी प्रजापति फाउंड्री पुणे, प्रोफेसर श्याम प्रजापति, उषा प्रजापति सीए, आशा प्रजापति सीए, प्रोफेसर जगदीश प्रजापति वाइस प्रिंसिपल, संजय राजे एडिटर कुंभश्री पत्रिका, मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन नंदकिशोर प्रजापति व्यवसायी द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि राजेश प्रजापति ने संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी समाज को आगे बढ़ाने के लिए मेहनत और शिक्षा की आवश्यकता होती है। प्रति व्यक्ति को अपने उद्देश्य पर ध्यान देते हुए सतत आगे बढ़ाने हेतु संघर्ष करते रहना चाहिए। वहीं शैलेश घेड़िया ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा के साथ-साथ एकता की जरूरत होती है जब तक हम एकत्रित होकर अपने समाज के लोगों को सहयोग नहीं करेंगे तब तक समाज आगे नहीं बढ़ सकता है। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया। जहां पर लोगों ने तालिया की गड़गड़ाहट से बच्चों का उत्साह वर्धन किया। संस्था की तरफ से होनहार बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यकारी अध्यक्ष शरद प्रजापति ने संस्था के कार्यों और उसके उद्देश्यों का विस्तार से वर्णन किया। इस अवसर पर तमाम सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ-साथ सी.पी. प्रजापति प्रजापति विकास मंडल नवीं मुंबई, रमेश प्रजापति एपीके समाज मुंबई, राजेंद्र प्रसाद प्रजापति प्रजापति सेवा संघ मुंबई अपने सहयोगियों के साथ मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रजापति समाज मुंबई के सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने तन मन धन से अपना सहयोग प्रदान किया। अंत में प्रजापति समाज मुंबई के अध्यक्ष प्रोफेसर राम जन्म प्रजापति ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन धर्मराज प्रजापति द्वारा किया गया।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow