Take a fresh look at your lifestyle.

खुटहन पुलिस ने ग्राम मलूकपुर में खेत में काम करने के दौरान पति- पत्नी के गायब हो जाने की घटना। अभियुक्त कमलेश सिंह को किया गिरफ्तार

0 87

डॉ.इम्तियाज अहमद सिद्दीक़ी सह-सम्पादक जौनपुर, लखनऊ(उत्तर प्रदेश)
रियाजुल हक ज़िला क्राइम रिपोर्टर

खुटहन पुलिस ने ग्राम मलूकपुर में खेत में काम करने के दौरान पति- पत्नी के गायब हो जाने की घटना। अभियुक्त कमलेश सिंह को किया गिरफ्तार

खुटहन,जौनपुर (उत्तरशक्ति)।थाना खुटहन पुलिस ने ग्राम मलूकपुर में खेत में काम करने के दौरान पति- पत्नी के गायब हो जाने की घटना से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त कमलेश सिंह को किया गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर,डा0 कौस्तुभ के कुशल निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे ।अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 महेन्द्र यादव मय हमराह कां0 सजय जायसवाल,कां0 वीरेन्द्र कुमार यादव द्वारा मु0अ0स0- 008/2025 धारा 140(1) बी0एन0एस0 थाना खुटहन जनपद जौनपुर से सम्बन्धित 01 वाछिंत अभियुक्त कमलेश सिंह पुत्र स्व0 मनरेज सिंह निवासी अकबरपुर थाना खुटहन जनपद जौनपुर उम्र करीब 55 वर्ष को आज दिनांक 07.01.2025 को समय 08.10 बजे फिरोजपुर के आगे पटैला रोड़ के पास थाना खुटहन जनपद जौनपुर से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार शुदा अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित न्यायालय भेजा जा रहा है। घटना का विवरण,दिनांक-06.01.2025 वादिनी मुकदमा सरिता कुमारी की तहरीर प्राप्त हुई कि दिनांक-05.1.2025 की सुबह बटाई का खेत सीचने उनके माता-पिता गांव के पश्चिम तरफ गए थे। खोजने के पश्चात भी माता-पिता नहीं मिल रहे हैं। इसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 08/2025 धारा 140(1) बीएनएस पंजीकृत होकर विवेचना उ0नि0 महेन्द्र यादव की जा रही थी कि दौराने विवेचना उस खेत में जहाँ अपहृत दमपत्य काम कर रहे थे वहा से उनका चप्पल, फावडा,कम्बल,साल व चप्पल व मोजा बरामद हुआ।

उसी दौरान वादिनी सरिता के बयान व तहरीर के आधार पर गिरफ्तार शुदा अभियुक्त कमलेश सिंह पुत्र स्व0 मनरेज सिंह आदि का नाम प्रकाश में लाते हुए आज दिनांक 07.01.2025 को समय 08.10 बजे फिरोजपुऱ के आगे से पटैला सड़क से घटना में प्रयुक्त बोलेरो के साथ अभियुक्त कमलेश सिंह को अन्तर्गत धारा 140(1)बीएनएस गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्त कमलेश सिंह उपरोक्त द्वारा अपने धारा 180 बीएनएस के बयान में यह स्वीकार किया गया कि अभियुक्त द्वारा अपनी फसल को जानवरो से बचाने के लिए खेत में स्टील का तार लगाकर खेत को घेरा गया था।

छूट्टा मवेशियो से फसल को बचाने के लिए अपनी ट्यूबेल के बिजली से तार को कनेक्ट कर दिया गया था ताकि जानवरो को बिजली का झटका लग सके और वे भाग जाए इत्तफाक से इस करेन्ट की चपेट में रामचरित्र व उनकी पत्नी किस्मत्ती देवी आ गयी और दिनांक 05.01.2025 को जब प्रातः अभियुक्त कमलेश सिंह अपने खेत मे पहुचा तो बिजली के करेन्ट से रामचरित्र व किस्मत्ती देवी को मरा हुआ पाया। इस घटना को देखकर वह डर गया और अपने घर से अपनी बोलेरो जीप लाकर उससे अपने भाई अखिलेश के साथ दोनो के शव को बासूपुर नहर में डाल दिया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-1. कमलेश सिंह पुत्र स्व0 मनरेज सिंह निवासी अकबरपुर थाना खुटहन जनपद जौनपुर उम्र करीब 55 वर्ष अभियुक्त का आपराधिक इतिहास- 1-मु0अ0सं0 008/2025 धारा 140(1) बी0एन0एस0 थाना खुटहन जनपद जौनपुर।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow