
जौनपुर:सम्राट अशोक क्लब भारत शाखा के तत्वाधान में सावित्री बाई फुले पर कार्यक्रम सकुशल हुआ संपन्न
डॉ.इम्तियाज अहमद सिद्दीक़ी सह-सम्पादक जौनपुर,लखनऊ(उत्तर प्रदेश)
रियाजुल हक ज़िला क्राइम रिपोर्टर
जौनपुर:सम्राट अशोक क्लब भारत शाखा के तत्वाधान में सावित्री बाई फुले पर कार्यक्रम सकुशल हुआ संपन्न
जौनपुर(उत्तरशक्ति)।सम्राट अशोक क्लब भारत शाखा महिला विंग जौनपुर के तत्वावधान में नारी शिक्षा की जननी, भारत की प्रथम महिला शिक्षिका, नारी मुक्ति की प्रणेता, समाज सुधारिका सावित्रीबाई फुले की 194वीं जयंती पंचशील फ्लावर मंडी चाचकपुर सिपाह जौनपुर में बहुत ही उत्साह और हर्ष के साथ मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि गीता मौर्य विशिष्ट अतिथि शालिनी मौर्य और गोल्डी सिंह संयुक्त रूप से रही आकांक्षा मौर्य अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रेखा मौर्य रही तो वही पूरे कार्यक्रम का संचालन विनीता मौर्य कुशलता पूर्वक किया,
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने सावित्रीबाई फुले की जीवनी पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला और अपने अपने वक्तव्य दिए। कार्यक्रम में सम्राट अशोक क्लब परिवार के सदस्य कन्हैया मौर्यसहित अन्य उपस्थित रहे। अन्त में सम्राट अशोक क्लब के जिलाध्यक्ष गंगा प्रसाद मौर्य शाखा जौनपुर आए हुए सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।