Take a fresh look at your lifestyle.

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन,रॉबर्ट वाड्रा ने दी जानकारी

0 282
नई दिल्ली। Manmohan Singh passes Away: देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ने के बाद गुरुवार शाम को उन्हें एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था। रात करीब आठ बजे एम्स (Delhi AIIMS) की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था।
92 वर्षीय सिंह को अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लाया गया था। उनके अस्पताल में भर्ती होने का कारण तत्काल पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि उन्हें हार्ट से संबंधित परेशानी थी।

नीतीश नाइक की देखरेख में हो रहा इलाज

इस वजह से कार्डियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. नितीश नाइक की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। पूर्व पीएम इससे पहले भी एम्स में भर्ती हुए थे। बता दें 13 अक्टूबर 2021 को मनमोहन सिंह बुखार की शिकायत के बाद दिल्ली एम्स में भर्ती कराए गए थे। उस दौरान उनका बुखार ठीक हो गया था, लेकिन बाद में उन्हें कमजोरी होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow