
खेतासराय,शांति भंग में 3 महिलाएं सहित नौ पाबंद।
डॉ.इम्तियाज अहमद सिद्दीक़ी सह-सम्पादक जौनपुर, लखनऊ(उत्तर प्रदेश)
रियाजुल हक ज़िला क्राइम रिपोर्टर
खेतासराय,शांति भंग में 3 महिलाएं सहित नौ पाबंद।

खेतासराय,जौनपुर(उत्तरशक्ति)।क् षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस अपनी पैनी नज़र बनाएं हुए है। ताकि किसी भी प्रकार की कोई अशांति न फैलाएं। शांति व्यवस्था को कायम रखने में खलल डालने वालों को खेतासराय पुलिस टीम ने रविवार को नौ लोगों को शांति भंग में गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। जिसमें 3 महिलाएं भी शामिल है। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि मुन्नीलाल, रामदुलार, राजकुमार, शोभनाथ, शिवपूजन, विद्या व सुशीला निवासीगण कलापुर व दिलीप, सविता निवासीगण झाँसेपुर को शांति भंग में गिरफ्तार किया गया है। जिनको थाने लाकर विधिक कार्यवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय, उपनिरीक्षक रवींद्रनाथ तिवारी, धर्मेंद्र कुमार सिंह, हेडकांस्टेबल राकेश यादव, मैनुद्दीन अंसारी, कांस्टेबल न्यायाधीश वर्मा, शुभम त्यागी,देवी प्रसाद चौहान,धर्मेंद्र कुमार, महिला कांस्टेबल अंतिमा सिंह व प्रिया प्रजापति शामिल रही।
