Take a fresh look at your lifestyle.

जौनपुर:मुंगराबादशाहपुर पुलिस टीम ने 4 पशु तस्करों को किया गिरफ्तार,

0 176

 

डॉ.इम्तियाज अहमद सिद्दीक़ी सह-सम्पादक जौनपुर, लखनऊ(उत्तर प्रदेश)
रियाजुल हक ज़िला क्राइम रिपोर्टर

जौनपुर:मुंगराबादशाहपुर पुलिस टीम ने 4 पशु तस्करों को किया गिरफ्तार,
कब्जे से ट्रक में ले जाए जा रहे 3 राशि गाय, 2 राशि बच्चा व 7 राशि भैस तथा 5 राशि पड़वा व तमंचा कारतूस बरामद
जौनपुर(उत्तरशक्ति)/मुंगराबादशाहपुर प्रभारी निरीक्षक पुलिस द्वारा प्राप्त प्रेस नोट द्वारा मुगराबादशाहपुर विनोद कुमार मिश्र मय हमराह टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कोदहू नहर पुलिया के पास से ट्रक वाहन से परिवहन हो रहे जानवरो को रोका गया तो वाहन उपरोक्त पर सवार तस्करो द्वारा पुलिस बल पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया पुलिस बल द्वारा हिकमत अमली से वाहन पर सवार चारो पशु तस्करो को गिऱफ्तार कर जामा तलासी ली गयी तो एक तमन्चा 315 बोर एक खोखा कारतूस तथा एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ तथा वाहन पर लदे जानवरो को देखा गया तो 3 राशि गाय 2 राशि बच्चा व 7 राशि भैस तथा 5 राशि पडवा ट्रक पर क्रूरता पूर्वक रस्सी से बांध कर लादे गये थे जिस सम्बन्ध मे थाना हाजा पर मु0अ0सं0-411/24 धारा 109/3(5)बीएनएस व 11 पशू क्रूरता अधिनियम व 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण इस प्रकार है 1.राहुल कुर्मी पुत्र जवाहर लाल कुर्मी निवासी ग्राम बुधुवा थाना मझगवा जिला जबलपुर मध्य प्रदेश। 2.रमाशंकर मिश्र पुत्र शम्भूनाथ मिश्र निवासी हैन्सी परजी थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ। 3.सुशील कुमार कश्यप पुत्र रामलखन कश्यप निवासी देवरी हरदोपट्टी थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ। 4.धर्मेन्द्र दुबे पुत्र मुकेश कुमार दुबे निवासी कस्बा पनागर (जगमोहन वार्ड) थाना पनागर जनपद जबलपुर मध्य प्रदेश।
Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow