
अप्राकृतिक दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अप्राकृतिक दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
खेतासराय,जौनपुर (उत्तरशक्ति )।अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाएं जा रहे धर-पकड़ अभियान के क्रम खेतासराय पुलिस टीम ने नाबालिक से अप्राकृतिक दुष्कर्म करने वाला नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसे थाने लाकर विधिक कार्यवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि क्षेत्र के रुधौली गाँव स्थित पंचायत भवन के पास नाबालिक बालक से दुष्कर्म करने वाले नामजद आरोपी को शुक्रवार को मुखबीर की सूचना पर कलवारी पोखरे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त का नाम सचिन विश्वकर्मा पुत्र विनोद विश्वकर्मा (20)। इसके खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है। थाने लाकर विधिक कार्यवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय, उपनिरीक्षक रवींद्रनाथ तिवारी, हेडकांस्टेबल मैनुद्दीन अंज़ारी, राकेश कुमार, शुभम त्यागी बिकेश चौहान शामिल रहे।