Take a fresh look at your lifestyle.

खुटहन,पुलिस मुठभेड़ में गौ तस्कर को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

0 133
डॉ.इम्तियाज़ अहमद सिद्दीक़ी सह-सम्पादक
रियाजुल हक (उत्तरशक्ति)जिला क्राइम रिपोर्टर जौनपुर

खुटहन,पुलिस मुठभेड़ में गौ तस्कर को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती 

खुटहन,जौनपुर(उत्तरशक्ति)।खुटहन और खेतासराय थाने की पुलिस ने शातिर गो तस्कर को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान उसके दाहिने पैर में गोली लगी। आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके कब्जे से तमन्चा, कारतूस और मोटर साइकिल बरामद हुई है। चेकिंग अभियान में आरोपी पकड़े गए सीओ परमानंद कुशवाहा ने बताया कि थानाध्यक्ष खुटहन दिव्य प्रकाश सिंह हमराहियों के साथ बनुआडीह नहर पुलिया पर चेकिंग कर रहे थे। तभी सूचना मिली कि खेतासराय थानाध्यक्ष रामाश्रय राय एक बदमाश का लेदरही से पीछा कर रहे हैं। बदमाश सेठुआपारा नहर की पटरी पकड़ कर बनुआडीह की तरफ आ रहा था। थानाध्यक्ष खुटहन और थानाध्यक्ष खेतासराय ने ऊसरबस्ती नहर पुल के पास घेराबन्दी की। हड़बड़ाकर बदमाश की बाइक अनियन्त्रित होकर गिर गई। वो बाइक छोड़ कर भागने लगा। पुलिस ने आत्म समर्पण के लिए कहा तो बदमाश ने तमंचे से पुलिस पर फायर कर दिया। घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती जवाबी फायरिंग में निसार पुत्र जलालुद्दीन निवासी मारुखपुर थाना खेतासराय को गोली लगी।घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ जिले के कई थानों में पशु क्रूरता और गौ हत्या निवारण आदि धाराओं के तहत पहले से ही 8 मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में खुटहन थाने से उपनिरीक्षक वीरेन्द्र कुमार गौतम,महेन्द्र यादव, कांस्टेबल अजय कुमार,शशांक त्रिवेदी और खेतासराय से हेड कांस्टेबल राकेश कुमार यादव, संदीप कुमार, दिनेश यादव और शुभम त्यागी मौजूद रहे।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow