डॉ.इम्तियाज़ अहमद सिद्दीक़ी सह-सम्पादक
डॉ.एस.के.मिश्र ब्यूरो चीफ वाराणसी
वाराणसी के मलहिया गांव की 40 कुंवारी लड़कियों को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की गड़बड़ी से बना दिया गया गर्भवती।
वाराणसी,(उत्तरशक्ति)।जनपद के मलहिया गांव की साहनी और मलीन बस्ती की लगभग 40 कुंवारी युवतियों को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से मैसेज आया था कि आपका पोषण ट्रैकर में सफलता पूर्वक पंजीकृत हो गया है और आप होम विजिट माध्यम से स्तनपान पर परामर्श, वृद्धिमाप, स्वास्थ्य रेफरल सेवाएं और टीकाकरण जैसी सेवाओं का लाभ आंगनवाड़ी केन्द्र के माध्यम से उठा सकती हैं। कई कुंवारियों को तो पुष्टाहार भी मुहैया करा देने का संदेश भेज दिया गया। यह संदेश देखते ही लड़कियों और उनके परिजनों में हड़कंप मच गया और ग्राम प्रधान के जरिये इसकी शिकायत मुख्य विकास अधिकारी वाराणसी से की गई। जांच के बाद दावा किया जा रहा है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ती की भूल की वजह से यह संदेश गलती से लगभग 40 कुंवारी युवतियों तक चला गया। लेकिन घटना के पीछे पुष्टाहार घोटाले की भी आशंका जताई जा रही है।