Take a fresh look at your lifestyle.

डिवाइडर से टकराकर कर कार हुई क्षतिग्रस्त ,तीन लोग हुए घायल

0 96

 

डॉ.इम्तियाज़ अहमद सिद्दीक़ी सह-सम्पादक
रियाजुल हक (उत्तरशक्ति)जिला क्राइम रिपोर्टर जौनपुर

डिवाइडर से टकराकर कर कार हुई क्षतिग्रस्त ,तीन लोग हुए घायल
 जौनपुर (उत्तरशक्ति)।गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के जौनपुर-आजमगढ़ हाइवे स्थित बाईपास पर बने डिवाइडर से चार पहिया वाहन टकरा गई। वाहन में सवार तीन लोग घायल हो गये। तीनो घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार जनपद के बक्शा थाना क्षेत्र के कल्लू चौहान दो अन्य लोगों के साथ रविवार को चार पहिया वाहन से आजमगढ़ में रिश्तेदार के यहां एक कार्यक्रम अटेंड करने गए थे। देर रात में आजमगढ़ से जौनपुर लौटते समय जैसे ही गौराबादशाहपुर बाईपास पर पहुंचे तो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गये। इस हादसे में काली प्रसाद (30), कल्लू चौहान (28) और चालक लालू यादव घायल हो गये। दो के सर में चोट आयी। जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया। वहीं वाहन के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। पुलिस जेसीबी से उक्त वाहन को निकाली। इस बाबत पूछे जाने पर थाना प्रभारी राजाराम द्विवेदी ने बताया कि घायलों को अस्पताल भिजवा दिया गया है। वाहन को भी जेसीबी से निकलवा दिया गया है।
Ok

 

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow