
भगवान भरोसे सिराजें हिन्द हत्याओं से दहलता जौनपुर
भगवान भरोसे सिराजें हिन्द हत्याओं से दहलता जौनपुर
ताइक्वांडो खिलाड़ी की तलवार से गला काटकर हत्या
रामपुर थाना क्षेत्र में झोपड़ी में सो रहे व्यक्ति को कनपटी पर सटाकर मारी गई गोली

थाना सुजानगंज अन्तर्गत हत्या कर खेत में फेंकी मिली महिला का शव

महाराजगंज थाना क्षेत्र दीपावली मनाने प्रदेश से व्यक्ति आया तो घर में पत्नी मिली मृत्यु आशनाई,
जमीनी विवाद मे हत्याओं का षड्यंत्र रचते अपराधी लेखपाल एवं पुलिस कि विवादों में निस्तारण प्रणाली भी कर रही हैं आम जनमानस को परेशान राजस्व मुकदमे का जल्द निस्तारण न होना भी दे रहा है अपराध को बढ़ावा
इम्तियाज सिद्दीकी।शिवकुमार प्रजापति
जौनपुर,(उत्तरशक्ति)।सिराजे हिन्द जनपद जौनपुर का एक सुनहरा एवं स्वर्णिम शब्द है। माना जाता है कि यहां पर भाईचारा की मिसाल दी जाती हैं। परंतु करीब एक सप्ताह से जैसे सुरक्षा खुफिया विभाग को नजर लग गई है। जिसके कारण हत्याओं का दौर लगातार जारी है। खानापूर्ति के नाम पर पुलिस अधीक्षक, जिला अधिकारी समेत आला अधिकारी मौके वारदात का निरीक्षण कर चन्द आदेशों से इतिश्री कर ले रहे हैं। और कुछ हलका इंचार्ज पुलिस विभाग को लाइन हाजिर कर अपनी वर्दी का दाग बचाते नजर आ रहे हैं। विगत कुछ दिन पहले ताइक्वांडो खिलाड़ी की तलवार से गला काटकर हत्या कर दी गई थी। कटा सिर आंचल में लेकर मॉ दहाड़ मार कर रोती रही और अपने बच्चे की भीख मांग रही थी। जिस पर जिला अधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद ने तत्काल लेखपाल को निलंबित किया और आगे दोषियों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। जांच आगे बड़ी तो पता चला कि पुराना रंजिश जमीनी विवाद का था। जिसके हत्या के षड्यंत्र में एक दरोगा भी गिरफ्तार हुआ। जिसके ऊपर साजिश रचने का आरोप है। हत्याओं की सिलसिले में एक और अध्याय जुड़ा बीते कुछ दिन पहले झोपड़ी में सो रहा था युवक कनपटी पर सटाकर मारी गोली। जैसी जघन्य वारदात भी सामने आई। रामपुर थाना क्षेत्र में रामजीत पटेल की हत्या कनपटी पर गोली मारकर कर दी गई थी। घटना से परिजन और पुलिस आमने-सामने हो गए। आरोप है कि शव को जिला अस्पताल ले जाने के नाम पर मॉर्चुरी हाउस भेजा गया। पुलिस ने दो संदिग्धों को इस मामले में हिरासत में लिया था। हत्याओं का दौर यही नहीं थमा और विवाहिता का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ज्ञात हो कि सुजानगंज क्षेत्र के खतिरहा ग्राम सभा मे रविवार को सुबह घर से कुछ ही दुरी पर शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। परिजनों के माध्यम से इसकी सूचना थाने पर दी गई। मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को थाने लेकर आई और आवश्यक कार्यवाही मे जुट गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपालपुर निवासी ममता (30) की शादी 2010 मे खतिरहा निवासी अवधेश उर्फ़ बबलू से हुई थी। रविवार को सुबह तड़के ममता का शव घर से महज दो सौ मीटर की दूरी पर मिला। सुबह जब ग्रामीणों ने शव को देखा तो इसकी सूचना उसके पति और परिजन को दी तो मौके पर मृतक के पति और परिजन पहुचे और इसकी सूचना थाने पर दी तत्काल उच्च अधिकारी एवं क्षेत्राधिकार बदलापुर पहुंचकर विधिक कार्रवाई में जुड़ गए। जौनपुर सरायख्वाजा के लपरी में बुधवार की शाम पशु अस्पताल के पीछे संदिग्ध स्थिति में जो किशोर का शव मिला था। उसकी शनिवार को शिनाख्त हो गई। जानकारी के अनुसार मृत्यु किशोर लपरी गांव का ही 15 वर्षी सत्यम बिन्द बताया जाता है। जिला अस्पताल के मॉर्चरी में रखे गए शव की पहचान उसके कपड़ों से हुई। पोस्टमार्टम के बाद शाम को स्वजन व ग्रामीणों ने गांव के चौराहा पर रखकर रास्ता जाम कर दिया। वे हत्या का आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। सीओ के समझाने बुझाने पर आधे घंटे बाद रास्ता जाम समाप्त हो गया। रास्ता जाम किए जाने से शाहगंज जौनपुर मार्ग पर आवागमन ठप हो गया था सत्यम 26 अक्टूबर को अपने घर से गायब हो गया था। इसके बाद उसके चाचा प्रकाश बिन्द ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। और सत्यम के माता-पिता का पहले ही देहांत हो चुका था। हत्याओं की लिस्ट में फिर खलबली मच गई जब दीपावली मनाने प्रदेश से व्यक्ति आया तो घर में पत्नी मिली मृत्यु जी हां पंजाब से दीपावली मनाने गुरुवार की सुबह सुनील कुमार गौतम उर्फ़ गप्पू घर पहुंचा तो उसकी 38 वर्ष ही पत्नी गुंजन निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु पड़ी मिली। घटना भोगीपुर कठार गांव की अनुसूचित जाति बस्ती की है। थाने में दी गई तहरीर में सुनील कुमार गौतम ने अवैध संबंध के चलते हत्या किये जाने की आशंका जताई है। पुलिस छानबीन में जुट गई है मामला महाराजगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत बताया जाता है। लगातार प्रतिदिन सोशल मीडिया पर हत्याओं का सिलसिला आम जनमानस भी भयभीत है। और पुलिस विभाग पर लगातार प्रश्न चिन्ह उठ रहे हैं। कभी थाने के अंदर मटरू बिन्द की मौत शाहगंज में हो हल्ला का जरिया बना। तो कभी हत्या। ऐसे में सुरक्षा तंत्र क्या केवल कोरम पूर्ति के लिए रिपोर्ट लगाती है। या फिर हकीकत को रोकने के लिए। कहानी इंसाफ में देरी तो नहीं बन रही है हत्याओं की वजह और बाद में चौकी इंचार्ज कोतवाली प्रभारी हल्का इंचार्ज को मात्र लाइन हाजिर कर देने से क्या हत्याओं का दौर बंद होगा या फिर दोषी सामने आएंगे।