Take a fresh look at your lifestyle.

शाहगंज ,अनिल गुप्ता बने जौनपुर के नए जिलाध्यक्ष,देवेंद्र साहू जिला महामंत्री

0 171

शाहगंज ,अनिल गुप्ता बने जौनपुर के नए जिलाध्यक्ष,देवेंद्र साहू जिला महामंत्री

विशाल सोनी शाहगंज नगर संवाददाता

शाहगंज,जौनपुर (उत्तरशक्ति)।भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा उत्तर प्रदेश की प्रांतीय बैठक रविवार को गांधी भवन लखनऊ के सभागार में संस्थापक/ संरक्षक राम नारायण साहू (पूर्व राज्यसभा सांसद) एवं प्रदेश अध्यक्ष राकेश राठौर गुरु नगर विकास राज्य मंत्री, प्रदेश युवा अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य रमा शंकर साहू एवं प्रांतीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ, जिसमें अनिल गुप्ता को भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा जौनपुर के जिला अध्यक्ष एवं देवेंद्र साहू शेखर (शाहगंज) को जिला महामंत्री पद पर मनोनीत किया गया।इसके साथ ही संजीव साहू (अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी) युवा प्रकोष्ठ के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष बनाये गए। जौनपुर के उक्त सभी पदाधिकारियों के चयन पर जौनपुर साहू समाज में खुशी की लहर व्याप्त है।
तमाम साहू समाज के लोगों ने नव चयनित पदाधिकारी को बधाइयां दी हैं। लखनऊ से नगर वापस आने पर शाहगंज में जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता एवं जिला महामंत्री देवेंद्र साहू शेखर का भव्य स्वागत हुआ। शाहगंज में पूर्व अध्यक्ष पवन गुप्ता, महेंद्र साहू खुटहन, अखिल कुमार गुप्ता, लालचंद, विजय गुप्ता, श्री प्रकाश, संजय विश्वजीत, सत्यम साहू, मनीष गुप्ता, विष्णु गुप्ता, विवेक गुप्ता, वेद प्रकाश जायसवाल, धीरज पाटिल, चंदन गुप्ता, चंचल गुप्ता, चंदन, अनिल गुप्ता, हरिश्चंद्र आदि ने भव्य स्वागत किया। नव चयनित पदाधिकारिओं के जौनपुर आगमन पर साहू कल्याण समिति के पदाधिकारिओं ने भी स्वागत किया। नव चयनित जिला अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने कहा कि समाज के शैक्षिक, सामाजिक एवं सर्वांगीण विकास के लिए संस्था कृत संकल्प है और इस दिशा में सार्थक प्रयास करेगी। इस अवसर पर श्री जयप्रकाश गुप्ता, संतोष कुमार गुप्ता कोषाध्यक्ष, अरविंद बैंकर,संतोष साहू बच्चा, शिव शंकर साहू,सभासद प्रतिनिधि यशवंत साहू, राजेश गुप्ता पत्रकार,ओम प्रकाश गुप्ता, ऋषि देव गुप्ता, योगेश साहू व्यापार मंडल, सिद्धार्थ साहू,विकास साहू विक्की, योगेश साहू सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow