
शाहगंज,सड़क दुर्घटना में महिला समेत दो घायल
शाहगंज,सड़क दुर्घटना में महिला समेत दो घायल
![]()
विशाल सोनी शाहगंज नगर
संवाददाता
शाहगंज,जौनपुर (उत्तरशक्ति )।स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत बड़ागांव पेट्रोल पंप के समीप बाइक की चपेट में आने से महिला समेत दो घायल हो गए। घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार समीपस्थ जनपद आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र के ट्रैनी माहुल गांव निवासी 50 वर्षीय सुमित्रा देवी पत्नी रामबचन रविवार की शाम अपने बेटे विपिन के साथ मोहदीसराय रिश्तेदारी से बाइक पर सवार होकर घर माहुल जा रही थी।जैसे बड़ागांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप महिला बाइक से उतरी, उसी दौरान शाहगंज की तरफ से जा रही तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से महिला व बाइक सवार काजीपुर गांव निवासी संदीप पुत्र पारस घायल हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान सुमित्रा की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।


