
जौनपुर में धनतेरस के अवसर पर लोगो ने की जमकर खरीद दारी
जौनपुर में धनतेरस के अवसर पर लोगो ने की जमकर खरीद दारी
रियाजुल हक संवाददाता
जौनपुर ,( उत्तरशक्ति ) धनतेरस से दिवाली का पंच दिवसीय पर्व शुरू हो जाता है। वहीं यह पर्व हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाए जाने का विधान है। इस दिन भगवान धन्वंतरि, मृत्यु के देवता यमराज और कुबेर जी की पूजा होती है। शीतला चौकियां धाम के मुख्य पुजारी विद्याधर त्रिपाठी मन्नू गुरु ने बताया कि इस साल धनतेरस का पर्व 29 अक्टूबर को मनाया गया। वहीं इस दिन त्रिपुष्कर योग भी बन रहा है।इसलिए इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया । शहर के मुख्य बाजारों में धनतेरस की आज जमकर के खरीदारी हुई लोगों ने बर्तन, आभूषणों की दुकानों पर सोने चांदी की खरीदारी भी जमकर की वहीं लोगों ने दो पहिया वाहन व चार पहिया वाहन भी खरीदने में कहीं से कोताही नहीं दिखाई,जौनपुर में नखास ओलंदगंज, हरलालका रोड सब्जीमंडी ,कसेरी बाजार, अल्फस्टिनगंज सहित जिले के ग्रामीण अंचलों से लेकर शहर के विभिन्न बाजारों में भी दिन भर खरीदारों का ताता लग रहा।मुंगराबादशाहपुर,मछलीशहर,मडियाहूं,शाहगंज,खेतासराय,
जलालपुर,बदलापुर,केरा कत,मानी कला,रामदयाल गंज आदि की बाजारो में खरीदारों से दिनभर गूंजय मान रही।



