Take a fresh look at your lifestyle.

ट्रैक्टर से पड़वा को लगी चोट पर हुई मारपीट,पांच घायल,मुकदमा दर्ज

0 144
ट्रैक्टर से पड़वा को लगी चोट पर हुई मारपीट,पांच घायल,मुकदमा दर्ज

डॉ.इम्तियाज अहमद सिद्दिकी
सह-सम्पादक जौनपुर उत्तर प्रदेश

रियाजुल हक (उत्तरशक्ति)जिला क्राइम रिपोर्टर जौनपुर

जौनपुर,(उत्तरशक्ति)।जफराबाद क्षेत्र के राजेपुर मतुला गांव में शुक्रवार को ट्रैक्टर से भैस के पड़वे को चोट लगने पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी।जिसमे दो महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए।सभी घायलो को पुलिस ने उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया।ऊक्त गांव निवासी सतीश यादव पुत्र गौरीशंकर यादव अपना ट्रैक्टर लेकर खेत जोतने जा रहा था।ट्रैक्टर की चपेट में आकर उसके पड़ोसी अनुज यादव पुत्र अनिरुध्द यादव के भैस का पड़वा घायल हो गया।इसी बात पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गयी।जिसमें एक पक्ष के अनुज यादव,उसकी माँ सावित्री देवी तथा अनिता पत्नी राजकुमार यादव तथा दूसरे पक्ष के सतीश यादव तथा उसका भांजा आयुष यादव घायल हो गए।तहरीर के आधार पर दोनो पक्षों के पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow