
गोमती में नहाने गया किशोर नदी में डूबा, तीन को बचाया,
जौनपुर(उत्तरशक्ति)। जफराबाद थाना क्षेत्र के जगदीशपुर पम्प कैनाल के पास गोमती नदी में रविवार को दादी के मौत पर घाट नहाने गया किशोर पौत्र गोमती नदी में डूब गया।नदी में डूब रहे तीन अन्य किशोरों को वहां मौजूद लोगों ने बचा लिया। शिवपुर गांव निवासी धुरेन्द्र सिंह की माता प्रभावती सिंह पत्नी स्वर्गीय राधेमोहन सिंह का निधन हो गया था। उनके निधन के बाद घाट नहाने का काम गोमती नदी में हो रहा था।दादी के घाट नहाने 14 वर्षीय नितिन भी जाता था।उसी दौरान नितिन सिंह पुत्र धुरेन्द्र सिंह अपने चार पांच मित्रों के साथ नदी में नहाने लगा।देखते ही देखते उक्त चारों किशोर नदी में डूबने लगे। वहां मौजूद लोगों ने सक्रियता दिखाते हुए तीन किशोरों को बचा लिया।
परन्तु नितिन का कही पता नही चल सका।लोग लगातर प्रयास कर रहे है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।पुलिस ने गोताखोरों को बुलवाकर नितिन की खोजबीन में लगे हैं।हालांकि अभी तक उसका पता नही चल सका है। कई टीम लगातार प्रयास कर रही हैं। घटना के बाद से परिवार में बज्रपात हो गया। नितिन की माँ घटना के बाद अचेत हो गयी है।