Take a fresh look at your lifestyle.

रामनगर की तर्ज पर आकर्षित है शाहगंज का रामलीला 165 वर्ष पूर्व पंडित आनंद राम शर्मा ने की थी लीला मंचन की शुरुआत

0 294
रामनगर की तर्ज पर आकर्षित है शाहगंज का रामलीला 165 वर्ष पूर्व पंडित आनंद राम शर्मा ने की थी लीला मंचन की शुरुआत 
आकर्षण का केंद्र होता है रावण का विशालकाय पुतला 
शिव कुमार प्रजापति शाहगंज तहसील संवाददाता
शाहगंज जौनपुर(उत्तरशक्ति)। नगर में आयोजित होने वाली श्री रामलीला, विजयदशमी और भरत मिलाप का एक अपना पूरे पूर्वांचल में विशिष्ट स्थान है। इस ऐतिहासिक रामलीला की शुरुआत 165 वर्ष पूर्व हुई थी। शाहगंज लीला मंचन के पूर्व पंडित अनंत राम शर्मा ने रामनगर की लीला को अपनी आंखों से निहारा था और फिर उसी की तर्ज पर रामलीला शाहगंज में शुरू करने का सपना संजोए और फिर रामलीला मंचन शुरू कराया। रामनगर की तर्ज पर शाहगंज नगर की स्थानीय रामलीला का मंचन भी अलग-अलग स्थान पर कराना शुरू किया।लीला का मंचन पक्का पोखरा, कलेक्टरगंज चबूतरा, व तहसील प्रांगण के पीछे नई आबादी स्थित रामलीला मैदान के चबूतरे पर होना सुनिश्चित किया था। जो विभिन्न अलग-अलग दिन रात में लीला होती है और पंडित अनंत राम शर्मा के वंशज आज भी लीला के मंचन में प्रमुख भूमिका निभाते देखे जाते हैं।
रामलीला के शुरुआत के कई वर्षों में ब्राह्मण परिवार के सदस्य लीला में प्रमुख पात्रों की भूमिका जरूर निभाते थे। अब लीला मंडली विभिन्न राज्यों के कलाकार आकर लीला मंचन करते हैं।यह रामलीला मेला अगल-बगल के जनपदों में भी प्रसिद्ध है। इसके सफल आयोजन में नगर के प्रबुद्ध युवा व्यापारी वर्ग के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते है। जिसके कारण प्रसिद्ध गौरव को बनाए रखने का अथक प्रयास किया जाता है। विजयदशमी के दिन प्रमुख केंद्र होता है रावण का पुतला। ऐतिहासिक विजयदशमी मेले में रावण का पुतला आकर्षण का केंद्र होता है इसकी लंबाई 80 फीट से अधिक होती है।जबकि सुलोचना वह मेघनाथ के पुतले की लंबाई 40 फिट होती है।रावण का पुतला चार पीढ़ियों से क्षेत्र के भादी निवासी मुस्लिम परिवार के सुब्बन खां का कुनबा बनता चला रहा है। इस काम में परिवार के एक नहीं सभी सदस्य हाथ बटाते हैं और पूर्वांचल ही नहीं पूरे प्रदेश में प्रसिद्ध शाहगंज भरत मिलाप के कार्यक्रम में प्रभु श्री राम का पुष्पक विमान सभी भक्तों को आकर्षित करता है।और उसे दिन सुंदर प्रभु राम का पुष्पक विमान, मां दुर्गा की प्रतिमाएं भी लोगों के लिए दर्शनीय होती हैं। जिसे देखने के लिये अलग अलग जनपदों के लोग पहुचते है।
दरभंगा की मंडली कर रही है लीला मंचन नगर की ऐतिहासिक प्रसिद्ध श्री रामलीला मंचन के लिए इस वर्ष दरभंगा बिहार से मंडली आई है श्री रामलीला समिति शाहगंज के अध्यक्ष संदीप जयसवाल ने बताया कि लीला मंचन मंडली कर रही है। जो दरभंगा से आई है इस प्रसिद्ध मेला कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए व्यवस्था में समिति के पदाधिकारी सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता व संभ्रांतजन अहम भूमिका निभा रहे हैं।ऐतिहासिक रामलीला चल रही है। जो 16 अक्टूबर को शिकार लीला और पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न होगी।
Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow