Take a fresh look at your lifestyle.

दशहरे में बरेका में जलेगा 75 फ़ीट का रावण का पुतला

0 234
दशहरे में बरेका में जलेगा 75 फ़ीट का रावण का पुतला

गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करते हुए 4 पीढ़ियों से मुस्लिम परिवार पुतला तैयार करते हुए निभा रहे हैं परंपरा

डॉ.एस.के.मिश्र ज़िला संवाददाता

वाराणसी(उत्तरशक्ति)। वाराणसी बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक महापर्व दशहरा 12 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इसको लेकर काशी में तैयारियां जोरों पर हैं। बरेका में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के विशालकाय पुतलों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इन पुतलों को बनाने का कार्य शमशाद का परिवार कर रहा है। जो चार पीढ़ियों से दशहरे के पुतले तैयार करने की परंपरा को जीवित रखे हुए हैं।शमशाद और उनका परिवार दशहरा से पहले इस काम में जुट जाता है।

इस बार वे पूर्वांचल का सबसे बड़ा, 75 फीट ऊंचा रावण का पुतला तैयार कर रहे हैं। रावण के साथ कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले भी बनाए जा रहे हैं। इस कार्य में उनके परिवार के 12 सदस्य, जिसमें बेटे, भाई और महिलाएं शामिल हैं।दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।शमशाद ने बताया कि इस परंपरा की शुरुआत उनके नाना ने की थी। उनका परिवार आज भी इसे निभा रहा है।

डेढ़ महीने पहले से ही परिवार इस काम में जुट जाता है।ताकि दशहरे के दिन रावण का पुतला तैयार हो सके। खास बात यह है कि शमशाद का परिवार वाराणसी में प्रमुख स्थानों पर जलाए जाने वाले सभी रावण के पुतलों को तैयार करता है। इनमें बीएलडब्ल्यू के रामलीला मैदान, रामनगर, लंका, मलदहिया, और फुलवरिया जैसे स्थान शामिल हैं। शमशाद और उनके परिवार द्वारा तैयार किए गए पुतले दशहरे के उत्सव में गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करते हैं।जो काशी की विविधता और सांस्कृतिक समन्वय को दर्शाते हैं।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow