Take a fresh look at your lifestyle.

मिशन शक्ति अभियान चलाकर महिलाओं को किया जागरूक

0 74
जौनपुर(उत्तरशक्ति)।खेतासराय महिला सुरक्षा के लिए चलाए जाने वाला मिशन शक्ति के पांचवें चरण का अभियान सोमवार को एसबीआई बैंक में चलाया गया। पुलिस ने महिलाओं को जागरूक करते हुए सरकार की ओर से महिलाओं और बेटियों की रक्षा से संबंधित उठाए गए विभिन्न मुद्दों से उन्हें अवगत कराया। उप निरीक्षक विनोद तिवारी ने बताया कि महिला और बेटी की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
कहीं भी आते-जाते समय कोई छेड़ता हो या पीछा करता हो तो महिलाएं बेझिझक होकर हेल्पलपाइन नम्बर पर सूचना दें। जो महिला किसी बात को लेकर अपने स्वजन से न कह पाती हों वह महिला हेल्पडेस्क नंबर व महिला कांस्टेबल से अपनी समस्या कहें। कहा कि खुद में इच्छा शक्ति हो महिलाएं कुछ भी कर सकती हैं। महिलाएं बेफ्रिक होकर कहीं भी आएं जाएं। बस उनके अंदर जागरूकता और सतर्कता होनी चाहिए।
महिलाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी देते हुए हेल्पलाइन नंबर बताए गए। साथ में महिला कांस्टेबल रीना देवी मौजूद रहीं।
Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow