Take a fresh look at your lifestyle.

मंडल और बूथ स्तर पर प्रवास कार्यक्रम बनाकर कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सदस्यता अभियान को गति प्रदान करे: पुष्पराज सिंह

0 162

जौनपुर:(उत्तरशक्ति)भाजपा के सीहीपुर स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता मे एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उन्होंने जिले के सभी जिला पदाधिकारियो एव मोर्चा के जिलाध्यक्षों एव मंडल के अध्यक्ष से आज तक हुई सदस्यता की वृत ली और आगे की सदस्यता अभियान पर विस्तार से चर्चा की। सर्वप्रथम पार्टी के पुरोधा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की सुभारम्भ की गई। तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा बंदे मातरम का गीत गाया गया।

जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान को गंभीरता से लिया जाना चाहिए, क्योंकि यह कार्यबल विकास में पहला कदम है लक्ष्यों को अर्जित करने के लिए पूर्व योजनाओं और पूर्ण योजना के साथ कार्यकर्ता जुट जाए इसके साथ ही उन्होंने आह्वान किया कि वे मंडल और बूथ स्तर पर प्रवास कार्यक्रम बनाए और वहां स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने की बात कही है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी विचार आधारित पार्टी है, यहां कार्यकर्ता अपने कार्य के बल पर महत्वपूर्ण है. सदस्यता अभियान कार्यकर्ता निर्माण की दिशा में पहला कदम है, इसलिए इस पर गंभीरता से काम करने की आवश्यकता है उन्होंने अभियान की सफलता के लिए तीन सुत्रीय मंत्र देते हुए कहा कि प्रतिदिन सदस्य बनाए, मंडल के हर बूथ पर सक्रियता बढ़ाए और सदस्यता अभियान में व्यक्तिगत रेफरल की संख्या बढाई जाए। विपक्ष देश में बांग्लादेश जैसे हालात बनाने की घोषणा कर रहा हैं जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के घोषणा पत्र को देखकर उनकी सोच का अंदाजा लगाया जा सकता है. कश्मीर में फिर से पुरानी व्यवस्था बहाल करने की घोषणा करने वाली राजनीतिक पार्टी के नेता देश का भला कभी नहीं कर सकते है ऐसे में हमें बीजेपी के विचार को जनता तक पहुंचाने के लिए सदस्यता बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे कमजोर मन से नहीं बल्कि मजबूत मन के साथ संगठन के कार्य में जुटे, क्योंकि बीजेपी की ताकत उसके कार्यकर्ता है।

कार्यक्रम का संचालन सुशील मिश्र ने की। उक्त अवसर पर पीयूष गुप्ता सुनील तिवारी अमित श्रीवास्तव संतोष सिंह संदीप सरोज धनंजय सिंह सुधाकर उपाध्याय राजू दादा धीरू सिंह आमोद सिंह रोहन सिंह पुष्पा शुक्ला जीतेन्द्र सिंह बेचन सिंह अनिल गुप्ता नरेन्द्र उपाध्याय अजय सरोज दिव्यांशु सिंह सुशांत चौबे अवनीश यादव घनश्याम यादव मंडल प्रभारी गण मंडल अध्यक्ष गण एव सदस्यता प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow