Take a fresh look at your lifestyle.

जौनपुर पुलिस की मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली, गिरफ्तार,

0 228
जौनपुर(उत्तरशक्ति) बीती रात पुलिस ने मुठभेड़ के दरम्यान एक अन्तर्जनपदीय बदमाश, गैगेस्टर शातिर आरोपी को गोली मारकर गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से तमंचा कारतूस, मोटर साइकिल व नकदी बरामद हुआ है। पुलिस अधीक्षक डा0 अजय पाल शर्मा द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये सघन अभियान के क्रम में थाना खुटहन, शाहगंज व सरपतहां की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। बीती रात्रि को अपराध की रोकथाम एवं शान्ति व्यवस्था के दृष्टिकोण से खुटहन पुलिस टीम द्वारा चेकिग की जा रही थी कि तभी एक मोटर साइकिल सवार पुलिस टीम को देखकर भागने लगे। थानाध्यक्ष खुटहन मय हमराह द्वारा मोटर साइकिल का पीछा करते हुए आसपास के थानों को बताया गया कि दो संदिग्ध व्यक्ति मोटर साइकिल से निजमापुर की तरफ बढ रहे है। सूचना पर थाना शाहगंज व थाना सरपतहां पुलिस टीम निजमापुर की तरफ रवाना होकर सघन चेकिंग करने लगी।कुछ समय बाद मोटर साइकिल सवार बदमाश आते हुए दिखे जो पुलिस को देखकर निजमापुर से शाहगंज के तरफ जा रहे खड्डजा के बायी तरफ उतरकर भांगने लगे। पुलिस टीमों द्वारा मौके पर आकर घेराबन्दी की गई।अपने आपको घिरा देखकर हडबडाहट में उनकी मोटरसाइकिल फिसल गयी। पुलिस टीम द्वारा दोनों को आत्मसमर्पण करने हेतु कहा गया परन्तु बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायर किया जाने लगा। आत्मसुरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा चलाई गयी गोली से एक बदमाश घायल हो गया व एक बदमाश अंधेरे का लाभ उठाकर भागने मे सफल रहा।जिसकी तलाश जारी है। घायल बदमाश से पूछताछ में पता चला कि वह अंर्तजनपदीय वांछित, शातिर अभियुक्त आसिफ पुत्र शौकत निवासी हसनाडीह (सोफीगढ) थाना अहिरौला जनपद आजमगढ है तथा थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ से गैंगस्टर एक्ट में वाछित है। घायल बदमाश को जीवनरक्षार्थ तत्काल पुलिस अभिरक्षा में लेकर ईलाज हेतु अस्पताल भेजा गया। बदमाश के पास से 01 देशी तमन्चा .315 बोर मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस, एक मोटर साइकिल व नकदी बरामद हुई।नियमानुसार सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow