
बीती रात आकाशी बिजली गिरने से एक महिला की मौत
जौनपुर(उत्तरशक्ति)महराजगंज थाना क्षेत्र के सवंसा गांव में गुरुवार की रात आकारशीय बिजली गिरने हादसा हो गया। अशोक सरोज की पत्नी गीता देवी (40वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि उनका 20 वर्षीय बेटा लव कुश बुरी तरह से झुलस गया। गीता अपने कच्ची दीवार वाले मड़हे में सो रही थी।वहीं पास की चारपाई पर उनका बिटा सो रहा था। रात को अचानक तेज बारिश और बादलों की गड़ गड़ाहट के साथ रात के करीब 2 बजे जब बारिश हो रही थी।तभी गीता देवी के मडहे पर आकाशीय बिजली गिरी। गीता की मौके पर ही मौत हो गई।जब कि बगल में सो रहे लवकुश बुरी तरह झुलस गए। हादसे की आवाज सुनकर बगल में सो रही बेटी अंतिमा (18) दौड़कर आई और अपनी मां को मृत और भाई को गंभीर हालत में देख कर हक्का-बक्का रह गई।शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लव कुश के चाचा शिवकुमार ने तत्काल एम्बुलेंस बुलाई और लवकुश को जिला अस्पताल भेजा गया। अशोक सरोज की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है। घटना के समय अशोक अपने दो बड़े बेटों आशीष (24) और राहुल(22) के साथ दिल्ली में मजदूरी कर रहे थे।परिवार का सहारा बनी गीता की मौत ने उनके सपनों को भी तोड़ दिया।अशोक दिल्ली में कमाकर घर बनवाने और बेटी अंतिमा की शादी की तैयारी कर रहे थे।लेकिन यह हादसा उनके सपनों पर गहरा चोट बनकर घटा है। घटना की जानकारी मिलते ही अशोक अपने बेटों के साथ दिल्ली से वापस आ रहे हैं।
घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। मौके पर पहुंचे हल्का लेखपाल और ग्राम प्रधान पति लवकुश सिंह ने परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। पुलिस ने गीता देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।