Take a fresh look at your lifestyle.

तेज रफ्तार ई-रिक्शा चालक ने दीवान की बाइक में टक्कर मार किया घायल

0 397

तेज रफ्तार ई-रिक्शा चालक ने दीवान की बाइक में टक्कर मार किया घायल

प्रियेश गुप्ता रुद्र

जौनपुर(उत्तरशक्ति) खेतासराय थाना के निकट पेट्रोल पंप पर बाइक से पेट्रोल भराने जा रहे हैं दीवान की बाइक में ऑटो रिक्शा चालक ने टक्कर मार दिया जिसके चलते वह घायल हो गए जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मऊ जनपद घोषी थाना क्षेत्र के मानिकपुर रसना गांव निवासी सुमिंत उम्र लगभग 45 वर्ष पुत्र मिश्री लाल जनपद के खेतासराय थाने पर तैनात है। शुक्रवार शाम बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए थाने से कुछ दूरी पर पेट्रोल टंकी पर गए हुए थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ऑटो रिवशा लेकर जा रहे चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया जिसके चलते वह घायल हो गए। जैसे यह खबर साथी जवानों को मिली तुरंत थाना अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह ने 108 नंबर एंबुलेंस के कर्मचारियों के सहयोग से उन्हें जिलाअस्पताल में भर्ती कर वाया। सूचना पर एसपी सिटी अरविंद कुमार वर्मा, यातायात निरीक्षक जीडी शुक्ला तथा भंडारी पुलिस चौकी प्रभारी अरविंद कुमार यादव साथी जवान शुभम सिंह को लेकर पहुंच गए।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow