Take a fresh look at your lifestyle.

WWE रेस्लर रिंकू सिंह ने काशी में किया दर्शन पूजन,

0 368

WWE रेस्लर रिंकू सिंह ने काशी में किया दर्शन पूजन,

बाबा श्री काशी विश्वनाथ व बाबा कालभैरव दरबार में लगाई हाजिरी,हर हर महादेव का हुआ उद्घोष

डॉ.एस.के.मिश्र
वाराणसी(उत्तरशक्ति)भारतीय मूल के अमेरिका में रहकर विश्व रेसलिंग एंटरटेनमेंट (WWE) में अपने कौशल का प्रदर्शन करने वाले रेसलर रिंकू सिंह ने शुक्रवार को श्री काशी विश्वनाथ व बाबा कालभैरव दरबार में हाजिरी लगाई। उन्होंने विधि-विधान से काशी में दर्शन पूजन किया। इस दौरान रिंकू को देखने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग उनकी एक झलक पाने के लिए आतुर दिखे। दर्शन पूजन के दौरान मंदिरों में हर हर महादेव का उद्घोष होता रहा।
भारतीय मूल के पहलवान रिंकू सिंह ने अपने बल और प्रतिभा से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। उनका भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति गहरा जुड़ाव है।जो उनके आचरण से झलकता है। रिंकू की फैन फॉलोइंग बहुत बड़ी है।खासकर भारत में। भारतीय युवाओं के बीच वे बेहद लोकप्रिय हैं।क्योंकि उन्होंने न केवल WWE में अपनी पहचान बनाई है।बल्कि द ग्रेट खली के बाद एक और सफल भारतीय पहलवान के रूप में उभरे हैं। रिंकू सिंह अपने माथे पर तिलक लगाकर और पारंपरिक भारतीय वेशभूषा में WWE रिंग में प्रवेश करते हैं।जो उन्हें सबसे अलग पहचान दिलाता है। वह जॉन सीना और द ग्रेट खली जैसे बड़े-बड़े पहलवानों के साथ मुकाबला कर चुके हैं

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow