चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौतः
चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौतः
घायल युवक ने रेलवे टैक पर तोड़ा दम
प्रियेश गुप्ता रुद्र
जौनपुर(उत्तरशक्ति)सिंगरामऊ के हरपालगंज रेलवे स्टेशन कैंपस के पास शिवपुर उतरतिया मेमो ट्रेन से गिरकर एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जिसकी सूचना स्टेशन मास्टर आकाश जायसवाल ने स्थानीय और जीआरपी पुलिस को दी।
घटना सुबह करीब 6 की है। शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम करने के लिए जीआरपी और सिविल पुलिस घंटों सीमा विवाद में उलझी रही। सूचना भेजे जाने तक शव रेलवे ट्रैक पर ही पड़ा रहा। पुलिस सीमा विवाद का खेल खेलती रही। पुलिस एक- दूसरे पर जिम्मेदारी डालती रही।जब कि घायल युवक की मौत रेलवे ट्रैक पर ही हो गई।
मृतक युवक की पहचान भी नहीं हो सकी। आशंका जताई जा रही है कि युवक ट्रेन के गेट पर बैठा था।अचानक नींद आने कारण युवक चलती ट्रेन से गिर गया।



