
घरेलू गैस सुरक्षा को लेकर चलाया गया अभियान।
घरेलू गैस सुरक्षा को लेकर चलाया गया अभियान।
गैस उपभोक्ताओं को किया गया जागरूक
निशानाथ खेतासराय संवाददाता
खेतासराय जौनपुर(उत्तरशक्ति)कस्बा खेतासराय स्थित जय माँ अम्बे इण्डेन गैस एजेंसी के उपभोक्ताओं की सुरक्षा को लेकर शनिवार को नगर के विभिन्न मोहल्लों में जागरूकता अभियान चलाया गया। एलपीजी सुरक्षा अभियान पेट्रोलियम मन्त्रालय के निर्देशन में चलाया गया। जानकारी के अनुसार जागरूक कर रहे इंडेन ऑयल वाराणसी के रीजनल मैनेजर अनूप चन्द गुप्ता ने बताया कि मन्त्रालय के निर्देश पर एलपीजी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर सेफ्टी के बारे में जागरूक किया जा रहा है। गैस डिलेवरी में घर-घर चूल्हे और पाइप की जांच कर रहे है।यदि सिलेंडर का पाइप पाँच साल का हो गया हो तो उसे बदलवा लें कम्पनी की ही पाइप को खरीदें क्योंकि कम्पनी की पाइप पर पाँच साल तक गारंटी है। सस्ते के चक्कर में बाजार में बिकने वाली लोकल पाइप न लें। जिससे आपका परिवार और आप सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील किया है कि एलपीजी सुरक्षा अभियान में सहयोग करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर गैस पासबुक पर नम्बर दिया गया है तुरन्त सम्पर्क करें।जय मां अम्बे गैस सर्विस की संचालक कुसुम सिंह एडवोकेट ने सभी का आभार प्रकट किया।