
बनारस की बेटी नें फिर ऊँचा किया नाम बनारस का तुम्हें सलाम
बनारस की बेटी नें फिर ऊँचा किया नाम बनारस का तुम्हें सलाम
वाराणसी(उत्तरशक्ति)9 सितंबर से 12 सितंबर 2024 तक लखनऊ में एस. एस. बी. द्वारा आयोजित 73वी ऑल इंडिया पुलिस कुश्ती प्रतियोगिता में बनारस की दो महिला पहलवान 62 किलो में पूजा यादव आइ.टी.बी.पी का प्रतिनिधित्व करते हुए गोल्ड मेडल जीता और 55 किलो में मानसी यादव ने उत्तर प्रदेश पुलिस का प्रतिनिधित्व करते हुए ब्रांच मेडल जीता है। यह जानकारी उनके कोच रविंद्र यादव उत्तर प्रदेश पुलिस कुश्ती प्रशिक्षक ने दिया। पूजा यादव लोहता भट्टी की रहने वाली है मानसी यादव बड़ी पियरी वाराणसी की रहने वाली है। दोनों अंतरराष्ट्रीय पहलवान है दोनों पहलवानों की शुरुआती अभ्यास सिगरा स्टेडियम से ही शुरू होकर के यहां तक पहुंची है। दोनों खिलाडियो को मैडल जीतने पर उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ एवं वाराणसी कुश्ती संघ ने बधाई दी उज्जवल भविष्य की कामना की।