Take a fresh look at your lifestyle.

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने एनकाउंटर को फर्जी बताया,

0 118

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने एनकाउंटर को फर्जी बताया,

जौनपुर(उत्तरशक्ति) उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय और पूर्व विधायक नदीम जावेद प्रदेश की पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए इनकाउंटर मे मृत मंगेश यादव के परिजनों से मिलने अगरौरा थाना बक्शा पहुंचे।
प्रदेश अध्यक्ष ने मृतक मंगेश यादव के परिजनों से मुलाकात की। हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान अजय राय ने एनकाउंटर को फर्जी बताया। उन्होंने कहा कि इसकी सही जांच उच्च न्यायालय के जज से होनी चाहिए। यह एनकाउंटर पूरी तरह से गलत है।
प्रदेश अध्यक्ष ने परिवार वालों को समझाते हुए मांग कि इस एनकाउंटर की न्यायिक जांच होनी चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सीएम योगी कह रहे हैं कि डकैत को मारा है।तो क्या जो डकैती करेगा वह अपने घर पर सोएगा। अगर उसने कुछ किया होता तो भाग कर कहीं छिप गया होता। यह पूरी तरह से हत्या की गई है। जो भी इनके खिलाफ खड़ा हो रहा है।उसकी हत्या कराई जा रही है।
पूर्व विधायक नदीम जावेद ने कहा कि सरकार चुन- चुनकर विरोधियों की हत्या करवा रही है। यह सरकार तानाशाह हो चुकी है। सरकार के कहने पर ही पुलिस और एसटीएफ काम करती है। उन्होंने कहा कि सरकार बदलते ही पुलिस और एसटीएफ को ठीक कर देंगे। कहा कि जितने भी अपराधी हैं, वह सब इस समय भाजपा के विधायक मंत्री बने हैं। सरकार की तरफ से दबाव बनाकर अधिकारियों से काम करवाया जा रहा है। प्रदेश महासचिव अनिल यादव, मनिंदर मिश्रा, प्रदेश कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, आदि उपस्थित रहे।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow