Take a fresh look at your lifestyle.

दो दिन पूर्व ढाई वर्षीया बालक का अपहरण कर हत्या करने वाली महिला को पुलिस ने किया गिरफ़्तार

0 282

दो दिन पूर्व ढाई वर्षीया बालक का अपहरण कर
हत्या करने वाली महिला को पुलिस ने किया गिरफ़्तार

जौनपुर(उत्तरशक्ति)थाना बदलापुर पुलिस टीम द्वारा हत्या की 01 वाछिंत महिला अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
डा0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में शैलेन्द्र कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) के दिशा निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बदलापुर के कुशल पर्यवेक्षण में थाना बदलापुर पुलिस टीम द्वारा प्रभारी निरीक्षक,विनोद कुमार मिश्र के कुशल संचालन मे विशेष अभियान चलाकर, थाना बदलापुर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय के ग्राम मुरादपुर कोटिला में दिनांक 05.09.24 को वादिनी की लड़की उम्र करीब 2-2.5 वर्ष का अपहरण कर हत्या कर शव को खेत में छिपा दिया गया था। प्रकाश में आयी अभियुक्ता आशा सिंह पत्नी रविन्द्र सिंह ग्राम मुरादपुर कोटिला थाना बदलापुर जनपद जौनपुर सम्बन्धित मु0अ0सं0- 354/24 धारा- 137(2) ,140(1), 103(1), 238 भा0न्या0सं0 थाना बदलापुर जौनपुर को गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु मा0 न्यायालय जौनपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्ता-आशा सिंह पत्नी रविन्द्र सिंह ग्राम- मुरादपुर कोटिला थाना बदलापुर जनपद जौनपुर।
बरामदगीःएक रस्सी (आला कत्ल) व मृतका के पहने हुए चूडी ,पायल (सफेद धातु)

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow